,

अवैध मादक पदार्थ के साथ महिला गिरफ्तार

By: Naveen Joshi

On: Monday, December 1, 2025 1:44 PM

Google News
Follow Us
------

 

 

देहरादून। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिए देहरादून पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जनपद के सभी थानों में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष चेकिंग और निगरानी की जा रही है।

 

इसी क्रम में सहसपुर पुलिस ने  चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सहसपुर-सभावाला मार्ग स्थित चोरखाला के पास से एक महिला को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है।

 

पुलिस ने आरोपी महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध थाना सहसपुर में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

: ससो उर्फ रसो पत्नी दीवान नाथ निवासी: सपेरा बस्ती, चोरखाला, सहसपुर, देहरादून, उम्र: 40 वर्ष, सहसपुर पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment