Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

दून पुलिस का सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन: संदिग्धों की धरपकड़ को चली कड़ी चेकिंग

 

देहरादून,  आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दून पुलिस ने  पूरे जनपद में व्यापक स्तर पर आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस की विभिन्न टीमों ने संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, मॉल तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में डॉग स्क्वाड और बीडीएस टीम के साथ सघन चेकिंग की।

अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ की तथा उनके सत्यापन संबंधी जानकारी जुटाई। वहीं, रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर यात्रियों व वाहनों की गहन तलाशी ली गई। मॉल व बाजार क्षेत्रों में पार्किंग स्थलों और अंधेरे स्थानों की विशेष जांच की गई, जहां संभावित संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई।

एसएसपी देहरादून ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नियमित चेकिंग के साथ-साथ समय-समय पर थाना क्षेत्रों में वृहद स्तर पर आकस्मिक चेकिंग अभियान जारी रखा जाए, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

दून पुलिस का यह सघन चेकिंग अभियान निरंतर जारी है।

Related posts

यात्रा मार्ग पर गाड़ियों में संगीत बजाने पर लगा बैन,व इस समय प्रतिबंधित रहेगी यात्रा…..,

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी ने किया वन्य जीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ…

cradmin

ऑडी इंडिया ने देहरादून में दो नई सुविधाओं का शुभारंभ…

cradmin

असहाय वृद्ध महिलाओं के लिए योजना जल्द: रेखा आर्या

cradmin

गढ़वाली फिल्म खोलि का गणेशा का ट्रेलर लॉन्च

prabhatchingari

सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से की अपील

prabhatchingari

Leave a Comment