Advertisement

राष्ट्रसेवा और त्याग के प्रतीक थे पंडित शुक्ल” — श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री धामी

By: Naveen Joshi

On: Thursday, December 4, 2025 6:07 PM

Google News
Follow Us
------

 

 

देहरादून/ रुद्रपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं तराई क्षेत्र के संस्थापक पंडित राम सुमेर शुक्ल की 47वीं पुण्यतिथि पर रविवार को रुद्रपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और जीवन परिचय आधारित शिलापट्ट का अनावरण किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 व्यक्तियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पंडित शुक्ल राष्ट्रभक्ति, साहस और समर्पण की प्रतिमूर्ति थे। छात्र जीवन से ही उनकी देशसेवा की भावना अद्वितीय रही। ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में उनके नेतृत्व ने युवाओं को नई दिशा दी। स्वतंत्रता के बाद तराई कॉलोनाइजेशन योजना के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने क्षेत्र के विकास की नींव रखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। रुद्रपुर बाईपास, खटीमा–टनकपुर और गदरपुर–जसपुर फोरलेन, रेलवे स्टेशन नवीनीकरण, पिंक टॉयलेट, सीबीजी प्लांट, एडवांस वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, किच्छा में एम्स सैटेलाइट सेंटर, पंतनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सहित अनेक परियोजनाएँ प्रगति पर हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि काशीपुर अरोमा पार्क, सितारगंज प्लास्टिक पार्क, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क और प्रस्तावित इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी क्षेत्र के आर्थिक विकास में नया अध्याय लिखेंगे। जमरानी बांध परियोजना और गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी को भी उन्होंने ऐतिहासिक निर्णय बताया। कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक राजेश शुक्ल ने कहा कि तराई के विकास में पंडित शुक्ल का योगदान अविस्मरणीय है। आज एम्स, मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट जैसी बड़ी परियोजनाएँ तराई के उज्ज्वल भविष्य का संकेत हैं। कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment