Prabhat Chingari
उत्तराखंड

पत्रकार कल्याण पर सरकार की दरियादिली: 17 पत्रकार/आश्रितों को आर्थिक मदद, 4 वरिष्ठों को सम्मान पेंशन मंजूर

 

 

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को सूचना महानिदेशक  बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) तथा मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों के हित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार किया गया।

समिति द्वारा पत्रकार कल्याण कोष से पन्द्रह दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की संस्तुति की गई है। इसके साथ ही गंभीर बीमारी से जूझ रहे दो पत्रकारों को चिकित्सा उपचार हेतु 5-5 लाख रुपये की सहायता देने का प्रस्ताव भी अनुमोदित किया गया।

बैठक में समिति ने मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत चार वरिष्ठ पत्रकारों को प्रतिमाह 8,000 रुपये की सम्मान पेंशन दिए जाने की भी संस्तुति की।

सूचना महानिदेशक  बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप पत्रकारों के कल्याण से जुड़े मामलों पर विभाग पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संकट की स्थिति में पत्रकारों और उनके आश्रितों को संभव हर सहायता देने का प्रयास जारी है, जिसके लिए नियमित रूप से समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

बैठक में संयुक्त निदेशक  के.एस. चौहान,  नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी  शशि सिंह तथा समिति सदस्य  लक्ष्मण सिंह नेगी,  गिरीश तिवारी,  अमित शर्मा और  शशि शर्मा उपस्थित रहे।

 

 

 

Related posts

सरकार जनता के द्वारः न्याय पंचायत दसऊ में सीडीओ ने सुनी जन समस्याएं

cradmin

Eye-Q ने 1 करोड़ लोगो का जीता भरोसा, किया लोगो का सफल इलाज

prabhatchingari

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा पंतनगर में आयोजित सखी उत्सव में 1 हजार से अधिक सखियों ने की भागीदारी

prabhatchingari

टैलेंट और क्रिएटिविटी का धमाकेदार संगम ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी का ग्राफेस्ट-25 शुरू

cradmin

गौरव सैनानी एसोसिएशन ने वीर नारियों व अवार्ड से सम्मानित पूर्व सैनिकों को अपने 8 वे स्थापना दिवस पर किया सम्मानित

prabhatchingari

गुरु नानक कॉलेज में विश्व एनेस्थीसिया दिवस का भव्य आयोजन, छात्रों ने सीखी जीवनरक्षक तकनीकें

cradmin

Leave a Comment