Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

BLA–BLO का बेहतर तालमेल बनाएगा SIR को सुगम: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

 

 

देहरादून, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में  सचिवालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए।

 

बैठक के दौरान आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई और राजनीतिक दलों से 31 दिसंबर तक शत-प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त करने की अपील की गई।

 

सीईओ डॉ. पुरुषोत्तम ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी बनाने में मतदाताओं के साथ-साथ राजनीतिक दलों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 11,733 बूथों के अनुपात में अभी सिर्फ 4,155 बीएलए ही नियुक्त हैं, जबकि प्रत्येक बूथ पर बीएलए की तैनाती आवश्यक है।

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्री–SIR फेज में 40 वर्ष तक की आयु के ऐसे मतदाताओं की, जिनके नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज थे, सीधे BLO ऐप के माध्यम से मैपिंग की जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि 40 वर्ष से कम आयु के ऐसे मतदाता जिनके नाम 2003 की सूची में उपलब्ध नहीं हैं, उनके माता-पिता अथवा दादा-दादी के नाम के आधार पर उन्हें प्रोजनी के रूप में मैप किया जाएगा। वर्ष 2003 की मतदाता सूची www.ceo.uk.gov.in एवं www.voters.eci.gov.in पर उपलब्ध है।

 

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्रा, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, स्वीप नोडल विनय कुमार सहित कांग्रेस से मनोज रावत, अमेंद्र बिष्ट, सीपीआई (एम) से अनंत आकाश, बसपा से दिग्विजय सिंह, प्रमोद कुमार गौतम, भाजपा से कुंदन परिहार, राजकुमार पुरोहित तथा आम आदमी पार्टी से जसवीर सिंह उपस्थित रहे।

 

 

 

Related posts

यातायात सुधार और आमजन की सुरक्षा को लेकर एसएसपी दून का स्थलीय निरीक्षण

cradmin

शॉपर्स स्टॉप ने अपने ब्रांड एम्बेसडर सान्या मल्होत्रा के साथ बिल्कुल नए फ्रैटिनी कलेक्शन को लॉन्च किया

prabhatchingari

चमोली के विकासखंड पोखरी के करछना गांव की आस्था ने हासिल की टॉप रैंक

prabhatchingari

M-Tech डिग्रीधारी निकला मास्टरमाइंड,

cradmin

सीमांत गांव रैथल में मुख्यमंत्री धामी को देख महिलाएं बोली “भैजी हमार दगड़ी सेल्फी लियावा त”……..

prabhatchingari

टीएचडीसीआईएल ने कर्मचारियों के लिए लॉन्च किया क्यूआर आधारित स्मार्ट मेडिकल कार्ड

prabhatchingari

Leave a Comment