Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

बीमार होने पर नहीं रुकेगा पीआरडी जवानों का मानदेय: रेखा आर्या

 

 

देहरादून,  बीमार होने पर अगर पीआरडी जवान अस्पताल में भर्ती रहता है तो अब 6 महीने तक उसका मानदेय नहीं रोका जाएगा।  सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को इसके निर्देश दिए।

 

बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि विभाग पीआरडी जवानों की सभी जायज मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करेगा। उन्होंने कहा कि पीआरडी के लिए स्वयं सेवक के बजाय दूसरा उचित शब्द इस्तेमाल करने की मांग पर भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है।

 

 

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पीआरडी जवानों को मिलने वाली सहायता राशि में इजाफा करने और बीमार होने की दशा में मानदेय नियमित रूप से देने के निर्देश जारी किए गए हैं।

 

बैठक में पीआरडी संगठन प्रतिनिधियों ने 365 दिन रोजगार दिए जाने का मुद्दा उठाया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को इस दिशा में कदम उठाने के लिए निर्देश दिए ।

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 11 दिसंबर को पीआरडी स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी की समीक्षा भी बैठक में की गई।

 

बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, निदेशक आशीष चौहान, अपर निदेशक अजय अग्रवाल अन्य विभागीय अधिकारी एवं पीआरडी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related posts

प्रतिष्ठित स्कूल के बाहर अपहरण प्रयास की सूचना निराधार, स्कूल प्रबंधन ने किया खंडन

cradmin

उत्तराखंड के इन 5 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी मौसम पूर्वानुमान पर अपडेट…

prabhatchingari

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने श्री नृसिंह बदरी ज्योर्तिमठ के दर्शन …

cradmin

वाद विवाद प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा की पेशेंस और स्मृति अव्वल

cradmin

आयुक्त ने आपदा कार्यों की समीक्षा की, प्रशासन की त्वरित कार्यवाही पर जताया संतोष

cradmin

उत्तराखंड में निकली बम्पर नौकरियां,

prabhatchingari

Leave a Comment