---Advertisement---

यूपीईएस के स्वच्छता अभियान ने गांवों में जगाई जागरूकता

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, December 9, 2025 2:43 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

बिधौली, कंडोली और पौंधा में छात्रों का श्रमदान

 

देहरादून। महात्मा गांधी के स्वच्छ और स्वस्थ भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से यूपीईएस ने अपने निकटवर्ती बिधौली, कांडोली और पौंधा गांवों में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में वेस्ट वॉरियर्स उत्तराखंड, जीएस–थ्री (ग्लोबल सोसाइटी ऑफ सोशल सोल्जर्स) और सृजन सामर्थ इंटर्नशिप टीम का सहयोग रहा।

 

यूपीईएस के छात्र, कर्मचारी और स्थानीय लोगों से बने स्वयंसेवी समूहों ने सड़क किनारों से कचरा संग्रह कर अभियान की शुरुआत की। स्वयंसेवकों ने राहगीरों और ग्रामीणों को कचरा प्रबंधन, श्रेणीवार छंटाई और सुरक्षित निपटान के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान कुल 108 बैग कचरा एकत्र किया गया, जिसे प्लास्टिक, कागज, कांच आदि श्रेणियों में अलग कर वेस्ट वॉरियर्स टीम के मार्गदर्शन में हर्रावाला स्थित रीसाइक्लिंग सेंटर भेजा गया।

 

बिधौली के प्रधान चरण सिंह, कांडोली की ग्राम प्रधान कोमल और पौंधा की ग्राम प्रधान शैलेषा थपली ने भी अभियान में सक्रिय सहयोग दिया।

 

विवि के रजिस्ट्रार मनीष मदान ने कहा कि समाजसेवा यूपीईएस के ‘यूनिवर्सिटी ऑफ टुमॉरो’ विजन का मूल तत्व है। स्वच्छता अभियान न केवल गांवों को स्वच्छ और हरित बना रहा है, बल्कि जिम्मेदार नागरिक तैयार करने में भी योगदान दे रहा है।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment