---Advertisement---

बॉलीवुड स्टार राहुल रॉय करेंगे ‘Magic Brush’ सैलून का शुभारंभ

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, December 10, 2025 7:06 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून। राजधानी के सौंदर्य एवं फैशन जगत में एक नया आयाम जोड़ते हुए Magic Brush Unisex Salon & Academy का शुभारंभ बृहस्पतिवार को किया जाएगा। उद्घाटन बॉलीवुड अभिनेता और ‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के प्रसिद्ध फैशन विशेषज्ञ, ब्यूटी प्रोफेशनल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पत्रकार शामिल रहेंगे। संस्थान की संस्थापक एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट कविता विरमानी ने बताया कि सैलून और एकेडमी में मेकअप, मसाज, ब्यूटी ट्रीटमेंट, हेयर केयर, स्किन केयर और नेल आर्ट सहित सभी आधुनिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, यह केंद्र ब्यूटी सेक्टर में करियर बनाने की इच्छुक युवा महिलाओं और छात्रों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग और मार्गदर्शन भी प्रदान करेगा।

कविता विरमानी ने कहा, “देहरादून में युवाओं में फैशन और ब्यूटी करियर को लेकर बढ़ती रुचि को ध्यान में रखते हुए इस एकेडमी की शुरुआत की जा रही है। यहां इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स द्वारा प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के साथ विशेषज्ञ अनुभव भी साझा किए जाएंगे।” उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के सैलून एवं ट्रेनिंग सेंटर आत्मनिर्भरता और रोजगार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आने वाले समय में Magic Brush Unisex Salon & Academy द्वारा ब्यूटी वर्कशॉप, मेकअप शो और विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास के नए अवसर प्राप्त होंगे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment