,

दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

By: Naveen Joshi

On: Friday, December 12, 2025 2:52 PM

Google News
Follow Us
------

 

 

देहरादून। एसएसपी दून के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में विकासनगर पुलिस ने 03 तस्करों को गिरफ्तार कर करीब 06 लाख रुपये मूल्य की 20.11 ग्राम स्मैक और 1 किलो 40 ग्राम डोडा पाउडर बरामद किया है।

 

चेकिंग के दौरान पुलिस ने जिशान से 9.38 ग्राम स्मैक, निसार से 1 किलो 40 ग्राम डोडा पाउडर और फरमान से 10.73 ग्राम स्मैक बरामद की। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

 

गिरफ्तार फरमान कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर चोरी, लूट, गैंगस्टर और एनडीपीएस एक्ट सहित एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। निसार का भी पहले एनडीपीएस एक्ट में जेल जाना सामने आया है। पुलिस का यह अभियान “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के लक्ष्य को मजबूत कर रहा है।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment