Advertisement

इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर विशाल मेला आज से हुआ शुरू 

By: Naveen Joshi

On: Friday, December 12, 2025 7:39 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून I उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में देश का सबसे बड़ा इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर एक बार फिर से जनता की बढ़ती हुई मांग पर आज से शुरू हो गया है I इस आकर्षक मेले का विधिवत रूप से शुभारंभ कल राजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक खदान दास द्वारा किया जाएगा I

आयोजित हुए इस मेले के मुख्य आयोजक चंदन चैटर्जी ने आज यहां मेले में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दून में देश के सबसे अग्रणी ट्रेड फेयर ऑर्गनाइजर भारत चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स, सीसीजी मार्केटिंग एंड सर्विसेज़ और केयर मार्केटिंग द्वारा ग्रैंड ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है । मेले के मुख्य आयोजक एवं भारत चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के ट्रेड फेयर के उपाध्यक्ष चंदन चैटर्जी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए यह भी बताया कि उत्तराखंड की राजधानी में इतने बड़े ट्रेड फेयर का आयोजन बड़े पैमाने पर संपूर्ण तैयारी के साथ किया जा रहा है, जिसमें एक छत के नीचे 1 लाख से अधिक प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी लगायी जा रही है । चैटर्जी ने कहा कि इस ग्रैंड ट्रेड फेयर के आयोजन से व्यापार और रोजगार समेत स्थानीय उद्यमियों को भी बढ़ावा मिलेगा। ख़ास बात यह है कि इस ट्रेड फेयर में पाँच देशों और 15 राज्यों के उद्यमी प्रतिभाग कर रहे हैं, इसके अतिरिक्त ग्रैंड ट्रेड फेयर में अफ़ग़ानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स, आर्टिफिशियल ज्वेलरी,थाईलैंड के मशहूर फ़ूड आयल और दुबई के बेहतरीन ताजा तरीन परफ्यूम समेत पाँच देशों और 15 राज्यों के विशेष प्रोडक्ट्स और उत्पादों की ख़रीददारी करने का अवसर स्थानीय लोगों को मिलेगा I उन्होंने यह भी बताया कि एक बार फिर से दून वासियों की मांग कर इस आकर्षक मेले का आयोजन किया जा रहा है I मेले में बेहतरीन स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी लिया जा सकेगा I मेले में फूड कोर्ट एक ऐसा बेहतरीन खान पान व्यंजनों से भरपूर स्थानीय लोगों को मिलेगा, जिसमें कि भिन्न-भिन्न राज्यों के बेहतरीन व्यंजनों का स्वाद भरपूर रूप में लिया जा सकेगा I उन्होंने यह भी कहा कि आज 12 दिसंबर से शुरू होकर आगामी 25 दिसंबर तक चलने वाला यह आकर्षक ग्रैंड ट्रेड फेयर निश्चित रूप से दून के संभ्रांत लोगों को फिर से भाएगा और आकर्षण का केंद्र भी बना रहेगा I पत्रकार वार्ता के दौरान चंदन चैटर्जी के अलावा अनुराग राणा, मीडिया कोर्डिनेटर किशोर रावत भी मौजूद रहे ।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 31, 2026

October 31, 2026

October 31, 2026

October 31, 2026

October 30, 2026

October 30, 2026

Leave a Comment