Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीयअपराध

अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरोह पर स्ट्राइक, 90 लाख की स्मैक बरामद

 

देहरादून।मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि–2025” अभियान को धरातल पर उतारने के क्रम में दून पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे सघन नशा विरोधी अभियान के तहत थाना कालसी पुलिस ने अंतर्राज्यीय नशा तस्करी में लिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस के अनुसार दिनांक 12 दिसंबर 2025 की रात्रि को कालसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटी रोड पर रात्रि चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मोनू उर्फ संदीप पुत्र श्री जगदीश निवासी दशहरा रसूलाबाद, कानपुर देहात (उ.प्र.) तथा हिमांशु उर्फ हर्ष पुत्र मीनू उर्फ रत्नेश निवासी मालकपुरवा कहेजरी, कानपुर देहात (उ.प्र.) बताया।

संदेह होने पर दोनों की तलाशी ली गई, जिसमें अभियुक्तों के कब्जे से कुल 300 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 90 लाख रुपये आंकी गई है। मौके से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना कालसी में मु0अ0सं0–30/25 धारा 08/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे उक्त स्मैक मध्य प्रदेश से “बंटी” नामक व्यक्ति से लेकर आए थे तथा इसे कालसी के रास्ते पहाड़ी जनपदों में स्थानीय नशा तस्करों को बेचने की फिराक में थे। अभियुक्तों की निशानदेही पर अन्य संलिप्त नशा तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त:1. मोनू उर्फ संदीप पुत्र  जगदीश, निवासी दशहरा रसूलाबाद, कानपुर देहात (उ.प्र.), उम्र 27 वर्ष।

2. हिमांशु उर्फ हर्ष पुत्र मीनू उर्फ रत्नेश, निवासी मालकपुरवा कहेजरी, कानपुर देहात (उ.प्र.), उम्र 18 वर्ष।

बरामदगी ,अभियुक्त मोनू से 160 ग्राम अवैध स्मैक।,अभियुक्त हिमांशु से 140 ग्राम अवैध स्मैक।, कुल बरामदगी: 300 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित मूल्य लगभग 90 लाख रुपये)।

दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने को एडीजी एपी. अंशुमान ने गढ़वाल परिक्षेत्र के समस्त जनपद प्रभारियों को दिए दिशा निर्देश

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में विदेश में उच्च शिक्षा पर कार्यशाला

prabhatchingari

24 घंटे में चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने 3 अभियुक्त दबोचे

cradmin

15 करोड़ की जमीन 54 करोड़ में खरीदने वाले 2 IAS एक PCS अधिकारी सस्पेड.

cradmin

अपराधियों पर सख्ती और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सजग चमोली पुलिस

cradmin

विधानसभा उप चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने किया फ्लैग मार्च

prabhatchingari

Leave a Comment