Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार के लिए डॉ. आर. राजेश कुमार को पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मान

 

देहरादून।उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा और गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार को पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) द्वारा राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के कर-कमलों से प्रदान किया गया।

यह सम्मान राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, प्रभावी जनसंपर्क और नवाचारों के माध्यम से जनहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना का प्रतीक है।

सम्मान प्राप्त करने के उपरांत डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर सुधार की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के लिए टेलीमेडिसिन सेवाओं का व्यापक विस्तार किया गया है, वहीं आपात स्थितियों में त्वरित उपचार सुनिश्चित करने हेतु एयर एम्बुलेंस सेवा प्रारंभ की गई है।

उन्होंने इस सम्मान को मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व तथा स्वास्थ्य विभाग की समर्पित टीम को समर्पित करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाया जा रहा है।

डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में बीते वर्षों में उत्तराखंड की स्वास्थ्य प्रणाली में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिले हैं। पहाड़ी एवं दूरस्थ क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए डिजिटल तकनीक का प्रभावी उपयोग, विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु में वृद्धि, नई नियुक्तियां, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों का सुदृढ़ीकरण तथा आधारभूत स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

विशेष रूप से टेलीमेडिसिन सेवाओं के विस्तार से उन क्षेत्रों में भी विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध हो सका है, जहां पहले स्वास्थ्य सेवाएं सीमित थीं। इन नवाचारों के चलते उत्तराखंड स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक मॉडल राज्य के रूप में उभर रहा है। पीआरएसआई का यह राष्ट्रीय सम्मान इन्हीं सतत प्रयासों की सार्थक स्वीकृति है।

 

 

Related posts

एचएसबीसी म्यूचुअल फंड ने एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) लॉन्च किए

cradmin

बदरीनाथ धाम में परिवार संग पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

cradmin

उत्तराखंड में 11 तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

prabhatchingari

नंदकेशरी मंदिर में सौकड़ों भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई

prabhatchingari

राज्य में अग्निवीरों को नियोजित करने की योजना लागू करने की तैयारी*

prabhatchingari

मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, देहरादून ने 100 से अधिक सफल रोबोटिक सर्जरी पूरी कीं*

prabhatchingari

Leave a Comment