Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

उत्तराखंड के छात्रों का एबैकस में परचम, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार जीत

 

 

देहरादून। वर्ष 2025 में आयोजित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय एबैकस प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम देश-विदेश में रोशन किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में कुल 10 छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विजेता घोषित किए गए।

 

चैंपियंस वर्ल्ड द्वारा अक्टूबर माह में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की एबैकस प्रतियोगिता में देशभर से 16,364 छात्रों ने प्रतिभाग किया, जबकि नवंबर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 31 देशों के 30,334 छात्रों ने अपनी गणनात्मक दक्षता का प्रदर्शन किया। दोनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं के सम्मान में रानी लक्ष्मीबाई ऑडिटोरियम, सेक्टर-38, चंडीगढ़ में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

 

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दिया जखमोला ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अरुण्या ने स्पेशल कैटेगरी में शत-प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। जयपुर की अंकिशा मित्तल ने छठी टर्म में 100 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त कार्तिकेय ध्यानी, तेजस असवाल, आरोही चौहान, क्यारा द्विवेदी, ओम बिष्ट, शौर्य प्रताप सिंह एवं तरिशी अल्लाघ को 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर ‘बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

 

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री उमा शंकर गुप्ता, आईएएस (निदेशक, ग्रामीण एवं पंचायती राज, पंजाब), जसवीर सिंह सेखों (सदस्य, राज्य खाद्य आयोग, पंजाब) तथा श्री मोहित अग्रवाल (एसपी मुख्यालय, मोहाली) ने विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

 

इस अवसर पर ओम साईं एबैकस सेंटर की ओनर एवं उत्तराखंड की मास्टर फ्रेंचाइज़ी तृप्ति मित्तल ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में, जब बच्चे मोबाइल और स्क्रीन पर अधिक समय व्यतीत कर रहे हैं, एबैकस शिक्षा मानसिक सक्रियता, एकाग्रता और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम है।

Related posts

महाराज ने डयूला में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने के दिये निर्देश…

cradmin

अतिवृष्टि के चलते जनपद में लोगों की मुश्किलें बढ़ीं, गौचर के पास काण्डा गांव में पड़ी दरारें

cradmin

गौचर केंद्रीय विद्यालय को 26 साल बाद अपना भवन मिलने की जगी उम्मीद

prabhatchingari

आईएएस संजय कुमार द्वारा लिखित ‘बर्ड्स इन एंड अराउंड मसूरी’ का मसूरी में हुआ विमोचन

prabhatchingari

संस्कृति मंत्री महाराज ने लोकपर्व ‘हरेला’ पर किया वृक्षारोपण

prabhatchingari

Surya Grahan 2026: 17 फरवरी को वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण, भारत में सूतक काल मान्य नहीं

cradmin

Leave a Comment