Prabhat Chingari
उत्तराखंड

यूकॉस्ट–एनबीएचएम की संयुक्त पहल देहरादून में “सेवेरल कॉम्प्लेक्स वैरिएबल्स” पर पाँच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला शुरू

 

देहरादून, उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट), देहरादून द्वारा नेशनल बोर्ड फॉर हायर मैथमेटिक्स (एनबीएचएम), पुणे के संयुक्त तत्वाधान में आज से पाँच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला “सेवेरल कॉम्प्लेक्स वैरिएबल्स” का आयोजन प्रारंभ हुआ। यह कार्यशाला गणितीय विश्लेषण के एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं आधुनिक क्षेत्र पर केंद्रित है, जिसमें देश–विदेश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ और युवा शोधार्थी सहभागिता कर रहे हैं।

कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने कहा कि सेवेरल कॉम्प्लेक्स वैरिएबल्स का गहरा संबंध ज्यामिति, आंशिक अवकल समीकरणों तथा गणितीय भौतिकी से है। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय मंच अग्रणी शोधकर्ताओं और युवा वैज्ञानिकों के बीच अकादमिक संवाद, ज्ञान-विनिमय और शोध सहयोग को सशक्त करेगा।

कार्यशाला के प्रथम दिवस में आयोजित विशेष तकनीकी सत्रों के अंतर्गत प्रो. केंगो हिराची (यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो, जापान), प्रो. मार्को अबाते (यूनिवर्सिटी ऑफ पीसा, इटली) तथा प्रो. कौशल वर्मा (आईआईएससी, बेंगलुरु) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के मिनी-कोर्स के अंतर्गत व्याख्यान दिए। इसके अतिरिक्त प्रो. युसाकु टिबा (जापान) और डॉ. मयुरेश लोंढे द्वारा आमंत्रित व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। कार्यशाला के आयोजन सचिव डॉ. राजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि यह आयोजन ज्ञान-विनिमय, शोध सहयोग और अकादमिक नेटवर्किंग का एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में 07 आईआईटी, 05 आईआईएसईआर सहित देश–विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों से 10 से अधिक शोधार्थी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। यह अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला न केवल युवा शोधकर्ताओं को नई दिशा प्रदान करेगी, बल्कि देहरादून को उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में यूकॉस्ट की प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ करेगी। कार्यशाला का संयोजन डॉ. गोपाल दत्त (बीबीएयू, लखनऊ), डॉ. संजय कुमार पंत (दिल्ली विश्वविद्यालय), डॉ. विक्रमजीत सिंह चंदेल (आईआईटी कानपुर) तथा डॉ. राजेंद्र सिंह राणा द्वारा किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में जापान, आयरलैंड, इटली, तुर्किये और भारत के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से 60 से अधिक प्रतिभागी सहभागिता कर रहे हैं।

Related posts

आज का राशिफल: कर्क, मिथुन और वृश्चिक के सामने चुनौतियाँ, वृषभ-कन्या रहें सतर्क

cradmin

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने ग्रामीणों से संवाद कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का फीडबैक लिया

prabhatchingari

उत्तरांचल उत्थान परिषद ने ई- लाइब्रेरी एवं अध्ययन केन्द्र का उद्घाटन

prabhatchingari

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को विभाग नें लिया कब्जे में, मिली बड़ी सफलता

prabhatchingari

प्रदेश के बुजुर्गों को अब जल्द ही घर बैठे मिलेगी इलाज की सुविधा

prabhatchingari

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का जोरदार आग़ाज़

cradmin

Leave a Comment