Prabhat Chingari
उत्तराखंड

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत आराकोट से मूनाकोट तक बहुउद्देशीय शिविर

 

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के चौथे दिन शनिवार को प्रदेश की विभिन्न न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से हजारों ग्रामीणों को जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न सरकारी सेवाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया।

उत्तरकाशी जिले के हिमाचल से सटे सीमांत गांव आराकोट से लेकर पिथौरागढ़ जिले के मूनाकोट तक दूरस्थ न्याय पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत अब तक 15 हजार से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है, जबकि 4 हजार से अधिक जन-शिकायतों का निस्तारण किया गया है।

चंपावत:-चंपावत जिले में चौड़ीराय एवं खर्ककार्की में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए। लोहाघाट ब्लॉक की न्याय पंचायत भुमलाई के अंतर्गत चौड़ीराय में आयोजित शिविर में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर संवाद किया और समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। यहां 500 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं।

पंचेश्वर में आहत हुए स्व. लक्ष्मण चंद के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹4 लाख की सहायता के साथ ₹1 लाख की अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्रदान की गई। खर्ककार्की में आयोजित शिविर में 557 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 450 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। 75 वर्षीय श्रीमती चंचला देवी के आवास प्रकरण में जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

अल्मोड़ा:-अल्मोड़ा जिले की न्याय पंचायत लिंगुड़ता एवं बासोट में आयोजित शिविरों में कुल 1476 ग्रामीण लाभान्वित हुए। डीएम श्री अंशुल की अध्यक्षता में नौगांव में आयोजित शिविर में 858 तथा बासोट में 618 नागरिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला।

नैनीताल:-विकास खंड बेतालघाट में आयोजित शिविर में 340 से अधिक ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया। 75 समस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें से 55 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

बागेश्वर:-न्याय पंचायत देवलधार एवं गुरना में आयोजित शिविरों में 800 से अधिक ग्रामीणों ने विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

पिथौरागढ़:-पिथौरागढ़ और मूनाकोट ब्लॉकों की चार न्याय पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए। जिलाधिकारी श्री आशीष भटगांई की अध्यक्षता में आयोजित शिविरों में लगभग 700 ग्रामीण लाभान्वित हुए और प्रशासन-जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ।

ऊधमसिंहनगर:-गदरपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत बराखेड़ा में आयोजित शिविर में 673 ग्रामीणों को विभिन्न सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गईं। 490 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्राप्त 50 शिकायतों में से 26 का मौके पर निस्तारण किया गया।

उत्तरकाशी:-विकास खंड मोरी के सीमावर्ती गांव आराकोट में आयोजित शिविर में 800 से अधिक ग्रामीणों को लाभ मिला। स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा 126 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि सेवायोजन विभाग ने 110 लोगों को रोजगार व कैरियर काउंसलिंग प्रदान की। 10 प्रगतिशील किसानों को कृषि उपकरण वितरित किए गए तथा अग्निशमन सुरक्षा के लिए 18 अग्निशामक उपकरण वितरित किए गए।

हरिद्वार:-विकास खंड रुड़की की न्याय पंचायत भौरी तथा लक्सर की न्याय पंचायत सुल्तानपुर-आदमपुर (महतोली) में शिविरों का आयोजन किया गया।

रुद्रप्रयाग:-फलई, मनसूना एवं चोपड़ा न्याय पंचायतों में आयोजित शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। अधिकांश शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

 

Related posts

उपनल कार्मिक की दुर्घटना में मृत्यु होने पर आश्रित को मिलेगी 50 लाख का सहायता राशि, सभी 23 हजार कार्मिक होंगे लाभान्वित

prabhatchingari

हरिद्वार एल्मास व नैनीताल टाइगर्स के बीच होगा खिताबी मुकाबला

cradmin

आबादी के बीच टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल टीम

prabhatchingari

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उत्तराखंड में शामिल हुए विशाल सिंह ठाकुर एवं मोनिका अस्टवाल

cradmin

देहरादून समेत पांच जिलों में आज बारिश की संभावना

prabhatchingari

हेमा की जीत का श्रेय संगठन को : रेखा आर्या

cradmin

Leave a Comment