Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षास्वास्थ्य

ऑटिज्म से जुड़े बच्चों और युवाओं के सशक्तिकरण को मायरा केयर फाउंडेशन की पहल

 

देहरादून (उत्तराखंड), ऑटिज्म तथा बौद्धिक एवं विकासात्मक दिव्यांगता से जुड़े बच्चों, किशोरों और युवाओं के सशक्तिकरण हेतु समर्पित गैर-लाभकारी संस्था मायरा केयर फाउंडेशन ने देहरादून में अपने अत्याधुनिक और समग्र ऑटिज्म केयर एवं लर्निंग नोडल सेंटर के शुभारंभ की घोषणा की है। संस्था का औपचारिक उद्घाटन जनवरी माह में प्रस्तावित है।

मायरा केयर फाउंडेशन की स्थापना डॉ. निशांत नवानी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसका उद्देश्य ऑटिज्म से जुड़े बच्चों और युवाओं के लिए विज्ञान, संवेदनशीलता, सम्मान और गरिमा को एक साथ समाहित करते हुए एक समर्पित केंद्र विकसित करना है। संस्था की सह-संस्थापक डॉ. जया नवानी वरिष्ठ मनोचिकित्सक हैं और मानसिक स्वास्थ्य व न्यूरो-डेवलपमेंटल समावेशन के क्षेत्र में गहरी प्रतिबद्धता रखती हैं।

यह केंद्र Shine Avi Learning USA द्वारा संचालित किया जाएगा, जो ऑटिज्म शिक्षा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त, शोध-आधारित लर्निंग फ्रेमवर्क है। यह साझेदारी भारत में ऑटिज्म हस्तक्षेप और शिक्षा के मानकों को नई ऊंचाई प्रदान करेगी। मायरा केयर का मॉडल केवल थेरेपी तक सीमित न होकर पूरे परिवार को मार्गदर्शन और सशक्तिकरण प्रदान करने पर केंद्रित है।

संस्था का उद्देश्य 8 माह से 30 वर्ष तक के ऑटिज्म स्पेक्ट्रम पर आने वाले बच्चों, किशोरों और युवाओं को उनकी सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से परे एक वन-स्टॉप समग्र सेवा केंद्र उपलब्ध कराना है।

मायरा केयर फाउंडेशन के प्रमुख कार्यक्रम—अर्ली इंटरवेंशन प्रोग्राम (0–3 वर्ष): संचार, संवेदी एकीकरण और विकासात्मक नींव पर केंद्रित।

स्ट्रक्चर्ड लर्निंग प्रोग्राम (3–15 वर्ष): Shine Avi Learning USA द्वारा संचालित, जिसमें भाषा विकास, शैक्षणिक कौशल, सामाजिक-भावनात्मक विकास और जीवन कौशल शामिल हैं।

इंडिपेंडेंट वर्क टास्क सिस्टम एवं वोकेशनल रेडीनेस (15–30 वर्ष): आत्मनिर्भरता, कार्य-क्षमता और गरिमापूर्ण जीवन के लिए कौशल विकास।

पैरेंट एम्पावरमेंट प्रोग्राम: माता-पिता को प्रशिक्षित कर उन्हें अपने बच्चे की प्रगति का सक्रिय सहभागी बनाना।

समुदायिक जागरूकता कार्यक्रम: समाज में समझ बढ़ाने और कलंक को कम करने हेतु।

संस्था की कार्यक्रम निदेशक अनीता शर्मा , जो अमेरिकी नागरिक हैं और ऑटिज्म शिक्षा व सहयोग के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का अंतरराष्ट्रीय अनुभव रखती हैं, कार्यक्रम क्रियान्वयन, पाठ्यक्रम अनुकूलन तथा वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं के समन्वय का नेतृत्व करेंगी। उन्हें अमेरिका में विभिन्न प्रतिष्ठित सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है।

इस अवसर पर अनीता शर्मा ने कहा, “Shine Avi Learning USA द्वारा संचालित यह मॉडल भारत में ऑटिज्म शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। हमारा लक्ष्य केवल बच्चों के साथ कार्य करना नहीं, बल्कि माता-पिता को मार्गदर्शन देकर दीर्घकालिक और टिकाऊ प्रगति सुनिश्चित करना है।”

मायरा केयर फाउंडेशन केवल एक संस्था नहीं, बल्कि एक आंदोलन है—जो इस विश्वास से प्रेरित है कि सही मार्गदर्शन और संरचना के साथ ऑटिज्म से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की क्षमताओं को निखारा जा सकता है। संस्था भारत में ऑटिज्म देखभाल, शिक्षा और समावेशन को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि ऑटिज्म से जुड़े व्यक्ति सम्मान, आत्मनिर्भरता और उद्देश्यपूर्ण जीवन जी सकें।

Related posts

एएनटीएफ ने 1 ड्रग–तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो चरस की बरामद …..

prabhatchingari

डबल्यूआईसी इंडिया ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र किया आयोजित

prabhatchingari

टीएचडीसी की मुख्य सतर्कता अधिकारी, रश्मिता झा, द्वारा टीएचडीसी के कॉर्पोरेट कार्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2024 का शुभारंभ

prabhatchingari

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मरीज को एवीईआईआर लीडलेस पेसमेकर लगा जो अपनी तरह का पहला डुअल चैंबर लीडलेस पेसिंग सिस्टम, जानकर रह जाएंगे हैरान

prabhatchingari

महर्षि दयानंदजी की 200वीं जयंती पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक अवसर: राष्ट्रपति

prabhatchingari

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास-मुख्यमंत्री

prabhatchingari

Leave a Comment