Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

क्रिसमस और नए साल के लिए दून पुलिस तैयार, हुड़दंगियों पर सख्ती के निर्देश

 

देहरादून। क्रिसमस एवं नववर्ष पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए दून पुलिस पूरी तरह तैयार है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

क्रिसमस एवं नववर्ष की तैयारियों के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  ने  नगर क्षेत्र के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल के साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा, शांति व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी प्वाइंटों पर तैनात पुलिसकर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी  ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने, यातायात अव्यवस्था फैलाने एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सुरक्षा, शांति व्यवस्था एवं यातायात संचालन ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

भ्रमण कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं बल द्वारा घंटाघर से दिलाराम चौक, मसूरी डायवर्जन, सर्वे चौक, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से रिस्पना पुल तक विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान यातायात के सुचारू संचालन, पार्किंग व्यवस्था, डायवर्जन एवं आमजन की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

दून पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि क्रिसमस एवं नववर्ष का पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके।

Related posts

विकास के लिए जरूरी है सामाजिक समरसता : रेखा आर्या

cradmin

हमारा संविधान……हमारा गौरव पर विभिन्न प्रतियोगिताएं

prabhatchingari

उत्तराखंड युवा विधानसभा का हुआ समापन: विधायक आशा नौटियाल उपस्थित

prabhatchingari

वाद विवाद प्रतियोगिता में हार्दिक और सोहम अव्वल

cradmin

वाहन दुर्घटनाग्रस्त आठ घायल एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू…

prabhatchingari

सहयोग केंद्र द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 35 यूनिट रक्त संग्रहित

cradmin

Leave a Comment