Advertisement

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट…

By: Naveen Joshi

On: Thursday, December 25, 2025 6:08 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून।उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और पौड़ी जनपदों में घने कोहरे एवं शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दृश्यता कम होने के कारण सड़क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति बनी हुई है, जिससे ठंड का असर और अधिक बढ़ गया है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 26 और 27 दिसंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ-साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही तेज ठंड, घना कोहरा और शीतलहर का असर बने रहने की संभावना है।

ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों, अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। प्रशासन ने वाहन चालकों से विशेष सावधानी बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी सतर्क रहने की सलाह दी है।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment