Prabhat Chingari
उत्तराखंड

पर्यटक की मदद को आगे आई दून पुलिस, कीमती सामान सहित बैग लौटाया

देहरादून/मसूरी। दून पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता, संवेदनशीलता और ईमानदारी का परिचय देते हुए चेन्नई से आए पर्यटक का खोया हुआ बैग सकुशल बरामद कर उनके सुपुर्द किया है। बैग में पर्यटक के कीमती सामान सहित आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे।

कोतवाली मसूरी क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 27 दिसंबर 2025 को  कबिलन जगदीशन, निवासी चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा पुलिस आपात सेवा 112 पर सूचना दी गई कि वे देहरादून से मसूरी की ओर यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान वाहन चालक की असावधानी से वाहन की डिग्गी खुली रह गई, जिससे उनका एक बैग सड़क पर गिर गया। बैग में महत्वपूर्ण व्यक्तिगत सामान एवं आवश्यक दस्तावेज रखे हुए थे।

सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर संभावित स्थानों पर सघन तलाश एवं खोजबीन अभियान चलाया गया। पुलिस की सक्रियता और सतर्क प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 28 दिसंबर 2025 को पर्यटक का खोया हुआ बैग सकुशल बरामद कर सूचनाकर्ता को सौंप दिया गया।

अपना बैग और कीमती सामान सुरक्षित प्राप्त होने पर पर्यटक श्री कबिलन जगदीशन ने उत्तराखंड पुलिस एवं दून पुलिस की त्वरित कार्यवाही, ईमानदारी और मानवीय संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

Related posts

असम राइफल के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद नायर ने की राजभवन में शिष्टाचार भेंट

prabhatchingari

जन्म से ही बेटियों का सशक्तिकरण जरूरी : रेखा आर्या

cradmin

सहकारी समितियों के लिये संजीवनी साबित होगी नई नियमावली

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में अस्थि कैंसर का अत्याधुनिक तकनीकों से सफल उपचार, मरीजों को मिली नई उम्मीद

cradmin

सीमांत गांवों के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराएंगे ITBP के डाक्टर

prabhatchingari

ग्राफिक एरा ने शहीदों के परिजनों का सम्मान व युवाओं से मेक इन इंडिया को आगे बढ़ाने का आह्वान

prabhatchingari

Leave a Comment