Prabhat Chingari
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड पुलिस में रिकॉर्ड पदोन्नतियाँ, नए साल में 229 जवानों को मिला तोहफा

 

देहरादून।उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों के लिए नया साल खुशियों और उपलब्धियों की सौगात लेकर आया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा नववर्ष के अवसर पर नागरिक पुलिस के 229 मुख्य आरक्षियों (हेड कांस्टेबल) को अपर उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इन पदोन्नत कर्मियों में 25 महिला मुख्य आरक्षी भी शामिल हैं।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार वर्ष 2025 पदोन्नतियों की दृष्टि से उत्तराखण्ड पुलिस के इतिहास में एक रिकॉर्ड वर्ष सिद्ध हुआ है। इस वर्ष विभिन्न रैंकों और संवर्गों में कुल 1060 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ प्रदान किया गया, जिससे विभागीय कार्यक्षमता एवं मनोबल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

वर्ष 2025 में हुई प्रमुख पदोन्नतियाँ—

निरीक्षक – 150

उपनिरीक्षक – 92

अपर/सहायक उपनिरीक्षक – 385

मुख्य आरक्षी – 331

वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर पदोन्नतियाँ

अपर पुलिस अधीक्षक (विशेष श्रेणी) – 05

अपर पुलिस अधीक्षक (श्रेणी-01) – 10

अपर पुलिस अधीक्षक (श्रेणी-02) – 28

पुलिस उपाधीक्षक (ज्येष्ठ वेतनमान) – 18

पुलिस उपाधीक्षक (कनिष्ठ वेतनमान) – 33

अपर पुलिस अधीक्षक, दूरसंचार (श्रेणी-02) – 02

पुलिस उपाधीक्षक, दूरसंचार – 03

मुख्य अग्निशमन अधिकारी – 03

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड  दीपम सेठ ने सभी पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि समयबद्ध और पारदर्शी पदोन्नति से पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ता है, जिससे वे और अधिक उत्साह, निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस मुख्यालय भविष्य में भी कर्मियों के कल्याण हेतु निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध पदोन्नति प्रक्रिया के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध रहेगा।

 

Related posts

ब्राह्मण समाज महासंघ ने मनाया होली मिलन समारोह….

prabhatchingari

महिला सशक्तिकरण कानूनी अधिकार व संरक्षण को लेकर गोष्ठी का आयोजन

prabhatchingari

पर्यटन विभाग व जिलाधिकारी के सहयोग से चमोली के विभिन्न क्षेत्रों से 30 युवाओं का ग्रुप मोनाल टॉप का भ्रमण कर लौटा

prabhatchingari

कृषि एवं उद्यान विभाग के समूह-ग के रिक्त 637 पदों की भर्ती परिणामों की हाईकोर्ट ने दी हरी झंडी

prabhatchingari

तुलाज़ इंस्टीट्यूट ने आयोजित किया रक्तदान शिविर*

cradmin

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर एसएसपी ने दी सख्त हिदायत, 21 केंद्रों पर तैनात रहेंगी मोबाइल टीमें

cradmin

Leave a Comment