Advertisement

नए साल के जश्न को लेकर एसएसपी दून सड़कों पर, पुलिस अलर्ट

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, December 31, 2025 10:15 PM

Google News
Follow Us
------

देहरादून। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जनपद में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य ने 31 दिसंबर 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून ने बाहरी प्रदेशों से भारी संख्या में देहरादून पहुंच रहे पर्यटकों के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की गहन समीक्षा करते हुए मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन व पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर तैनात पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए उत्कृष्ट ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों की सराहना की तथा उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाहरी प्रदेशों से आने वाले पर्यटकों के साथ सौम्य एवं मर्यादित व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

एसएसपी दून ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नव वर्ष के जश्न की आड़ में हुड़दंग, अराजकता या कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए। जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु दून पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment