Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

अखिल गढ़वाल सभा, देहरादून ने दी आंग्ल नववर्ष 2026 की शुभकामनाएँ

देहरादून।अखिल गढ़वाल सभा, देहरादून ने आंग्ल नववर्ष 2026 के अवसर पर समस्त गढ़वाली समाज सहित प्रदेश एवं देश–विदेश में निवासरत सभी शुभचिंतकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। सभा के पदाधिकारियों ने नववर्ष को नई ऊर्जा, आशा और सकारात्मक बदलाव का संदेशवाहक बताया। सभा ने अपने संदेश में कहा कि नववर्ष हिमालय की प्रथम किरणों की भांति नई चेतना का संचार करे तथा माँ गंगा की पावन धारा की तरह जीवन में शुद्धता, शांति और सद्भाव बनाए। गढ़वाल की सांस्कृतिक परंपराओं, लोकगीतों और सामाजिक एकता को सहेजते हुए समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया। पदाधिकारियों ने कामना की कि वर्ष 2026 सभी के जीवन में स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करे। अपनों का साथ अटूट बना रहे तथा नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़कर प्रगति के नए आयाम स्थापित करे। अंत में सभा ने कहा कि नववर्ष 2026 गढ़वाल की मिट्टी की खुशबू, प्रेम और एकता का संदेश लेकर आए तथा समाज के हर वर्ग के लिए मंगलकारी सिद्ध हो। पदाधिकारीगण: रोशन धस्माना,अध्यक्ष, गजेंद्र भंडारी , महासचिव, संतोष कुमार गैरोला, सहसचिव

Related posts

UKSSSC भर्ती परीक्षा के लिए मुस्तैद दून पुलिस…

cradmin

सीमांत क्षेत्र मिलम में मुख्यमंत्री धामी ने जवानों और ग्रामीणों से की भेंट

cradmin

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने मरीज़ों को बांटी मुफ्त दवाईयां

cradmin

डीएम चमोली ने 18  किलोमीटर पैदल चलकर हेमकुंड यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

prabhatchingari

श्यामपुर कांगड़ी के पास गंगा में डूबा युवक, SDRF ने किया 03 युवकों का रेस्क्यू, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी।*

prabhatchingari

आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत तैनात अफसर; राहत वितरण तक रहेंगे मौके पर

cradmin

Leave a Comment