Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

महिला जागृति संस्थान द्वारा नववर्ष पर भजन-कीर्तन का आयोजन

 

देहरादून। नववर्ष की शुभ बेला पर  1 जनवरी 2026 को संसारी माता मंदिर, गोर्खा संघ में महिला जागृति संस्थान द्वारा पूजा-अर्चना के साथ भजन एवं कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता कर माता रानी की स्तुति में भजनों का गायन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

संस्था की अध्यक्षा  नीरू थापा ने बताया कि संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नववर्ष के प्रथम दिन माता की पूजा तथा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य देश, प्रदेश एवं क्षेत्र की खुशहाली, शांति और मंगलमय जीवन की कामना करना है।

कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related posts

सचिवालय क्रिकेट क्लब ने अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का किया आयोजन

prabhatchingari

धर्मांतरण केस में आतंकी कनेक्शन का खुलासा, HUT संगठन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार …

cradmin

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड प्रीमीयर लीग की ट्रॉफी का अनावरण

prabhatchingari

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान बना जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच

cradmin

चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती…

cradmin

ऑल्ट्रस हेल्थकेयर ने दुर्लभ स्थिति वाले नवजात शिशु की जीवन रक्षक सर्जरी की

cradmin

Leave a Comment