Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

नशा तस्करी पर दून पुलिस का प्रहार, 9 आरोपी गिरफ्तार

 

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर जनपद भर में अवैध मादक पदार्थों एवं शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दून पुलिस ने अलग–अलग स्थानों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 7.45 ग्राम स्मैक, 155 ग्राम चरस, 04 पेटी देसी शराब तथा 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है।

पुलिस द्वारा नशा तस्करी में लिप्त अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए लगातार सघन चेकिंग एवं दबिश दी जा रही है। इसी क्रम में निम्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई—

विकासनगर, पुलिस ने 7.45 ग्राम अवैध स्मैक व 05 लीटर कच्ची शराब के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर) संख्या यूके-16-4466 को सीज किया गया।शाहरुख पुत्र यामीन, निवासी छरबा, लांघा रोड, थाना सहसपुर, सलमान पुत्र अदरीश, निवासी ग्राम छरबा, थाना सहसपुर, राजेन्द्र उर्फ पपिया पुत्र फूल सिंह, निवासी शाहपुर कल्याण,  विकासनगर

नेहरू कॉलोनी, 50 टेट्रा पैक माल्टा देसी शराब के साथ 01 अभियुक्त राजू थापा पुत्र मन बहादुर, निवासी मसंदावाला, कैंट देहरादून को गिरफ्तार किया गया।

डोईवाला, 49 टेट्रा पैक माल्टा देसी शराब के साथ 01 अभियुक्त प्रेम सिंह पुत्र स्व. तरसेम सिंह, निवासी शेरगढ़, लालतप्पड़, डोईवाला गिरफ्तार।

कोतवाली नगर, 50 टेट्रा पैक माल्टा देसी शराब के साथ 01 अभियुक्त आदिल अंसारी पुत्र नासिर अंसारी, निवासी हारून बस्ती, देहराखास, पटेलनगर को गिरफ्तार किया गया।

रायवाला, 155 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 अभियुक्त हरेंद्र पुत्र स्व. मुखराम, निवासी ग्राम बुलाकीपुर, प्रेमपुर अलीगढ़ (हाल पता—गीता कुटीर घाट, हरिपुर कला, रायवाला) को गिरफ्तार किया गया।

ऋषिकेश, 39 टेट्रा पैक माल्टा देसी शराब के साथ 01 अभियुक्त कुलदीप पुत्र धर्मेन्द्र, निवासी गली नं. 17, शिवाजी नगर, ऋषिकेश गिरफ्तार।

सहसपुर, 05 लीटर कच्ची शराब के साथ 01 अभियुक्त गोविन्द थापा पुत्र स्व. रणवीर थापा, निवासी देवथला, सहसपुर को गिरफ्तार किया गया।

दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

खेल विश्वविद्यालय की दिशा में बड़ा कदम, 8.57 करोड़ की स्वीकृति: रेखा आर्या

cradmin

राज्य ने जल गुणवत्ता परीक्षण का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया: महाराज

cradmin

सपनों को सच करने का साहस और देश को आगे ले जाने का संकल्प है स्टार्टअप

prabhatchingari

ऊर्जा क्षेत्र में नई छलांग: टीएचडीसी का 1000 मेगावाट टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट अंतिम चरण में पहुँचा

cradmin

सैनी इंडिया ने अपने ग्राहकों को वित्‍तीय समाधान प्रदान करने के लिये जे एण्‍ड के बैंक के साथ भागीदारी की

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने राज्य में योग नीति का किया औपचारिक शुभारंभ

cradmin

Leave a Comment