Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

स्नान-दान की पूर्णिमा पर बदलेगा सितारों का मिजाज, कई राशियों को राहत

 

आज का पंचांग व राशिफल | शनिवार, 3 जनवरी 2026

देहरादून, आज पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्नान-दान का विशेष महत्व है। आज से माघ स्नान का भी शुभारंभ हो रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए लाभकारी संकेत दे रही है, वहीं कुछ राशि वालों को संयम और धैर्य से काम लेने की सलाह दी जा रही है।

विक्रम संवत्: 2082, संवत्सर: सिद्धार्थ, शक संवत्: 1947, अयन: उत्तरायण, ऋतु: शिशिर, मास: पौष, पक्ष: शुक्ल, तिथि:पूर्णिमा: अपराह्न 3:33 बजे तक, नक्षत्र: आर्द्रा: सायं 5:28 बजे तक, योग:, ब्रह्म योग: सुबह 9:05 बजे तक, ऐन्द्र योग: सायं 5:16 बजे तक, बव करण: अपराह्न 3:33 बजे तक, राहु काल: सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक, दिशा शूल: पूर्व दिशा (इस दिशा की यात्रा से बचें), शुभ मुहूर्त (श्रेष्ठ चौघड़िये), शुभ: 8:38 से 9:56 बजे, चर: 12:31 से 1:49 बजे, लाभ: 1:49 से 3:07 बजे, अमृत: 3:07 से 4:24 बजे, व्रत ,पौषी पूर्णिमा, माघ स्नान का प्रारंभ, चंद्र स्थिति:चंद्रमा दिन-रात मिथुन राशि में स्थित रहेगा। ,राशि: मिथुन, नक्षत्र: सायं 5:28 बजे तक आर्द्रा, इसके बाद पुनर्वसु, नामाक्षर: ङ, छ, के, को, ह, राशि स्वामी: बुध

मिथुन राशि के गुण:मिथुन राशि में जन्मे बच्चे बुद्धिमान, चतुर, अच्छे वक्ता और व्यवहार कुशल होते हैं। लेखन, व्यापार, बैंकिंग, तकनीकी और बौद्धिक क्षेत्रों में इन्हें विशेष सफलता मिलती है।

मेष:पुराने अधूरे कार्य पूरे होंगे। दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा। जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें। शाम को किसी अपने से बातचीत सुकून देगी।

वृषभ:आज आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ दिन है। रुका हुआ धन मिल सकता है। कारोबार में लाभ, कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन:आज कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकता है। दिमाग सक्रिय रहेगा। बातचीत में संयम रखें। व्यवसाय से जुड़े नए संपर्क बनेंगे, यात्रा के योग हैं।

कर्क:सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अनावश्यक खर्च हो सकते हैं, लेकिन पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी। परिवार का सहयोग संबल देगा।

सिंह:आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। बुजुर्गों की सलाह लाभकारी सिद्ध होगी। रिश्तों में गलतफहमी से बचें। कारोबार में सावधानी बरतें।

कन्या:नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें निभाने में सफल रहेंगे।

तुला:किसी शुभचिंतक की मदद से बड़ी योजना सफल हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। भविष्य की योजनाएं गुप्त रखें।

वृश्चिक:संतान से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से राहत मिलेगी। नए विचार भविष्य में लाभ देंगे। जिद से बचें।

धनु:धैर्य और संयम से काम लें। विदेश से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। असमंजस की स्थिति में शांत रहना ही समाधान देगा।

मकर:आज का दिन अत्यंत शुभ है। नए व्यवसाय की शुरुआत के योग हैं। बैंकिंग और आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। छात्रों को सफलता मिलेगी।

कुंभ:रुके हुए वित्तीय कार्य दोबारा शुरू हो सकते हैं। नई योजनाओं पर काम करेंगे। निवेश में सतर्कता रखें। पुराने मित्र से संवाद मन को प्रसन्न करेगा।

मीन:भावनाओं में बहने से बचें। धैर्य और समझदारी से लिए गए फैसले लाभकारी रहेंगे। शाम का समय आत्मचिंतन और परिवार के साथ बिताएं।

 

Related posts

जौलीग्रांट एयरपोर्ट विस्तारीकरण हेतु भूमि के बदले भूमि की मांग पर डीएम ने अधिकारियों से की रिपोर्ट तलब

prabhatchingari

दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को दी 130 नई बसों की सौगात

prabhatchingari

अगापे मिशन स्कूल ऋषिकेश ने अपने 35वें वार्षिक समारोह – 2025 का भव्य आयोजन किया।

cradmin

गौरीकुंड हादसा, सर्च अभियान अभी भी जारी. एक शव बरामद……

prabhatchingari

इन चार राशियों पर मेहरबान रहेंगे ग्रह, संयम और धैर्य रहेगा सफलता की कुंजी

cradmin

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय खेल मंत्री से की मुलाकात, खेल विकास के लिए मांगे कई प्रस्ताव

cradmin

Leave a Comment