Prabhat Chingari
उत्तराखंड

पेंशनधारकों को बड़ी राहत: सीएम धामी ने डीबीटी से जारी की 140 करोड़ से अधिक की राशि

वोदेहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डी.बी.टी.) प्रणाली के माध्यम से दिसंबर माह की पेंशन किश्त जारी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के 09 लाख 43 हजार 964 लाभार्थियों के खातों में कुल 140 करोड़ 26 लाख 97 हजार रुपये की धनराशि ऑनलाइन हस्तांतरित की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के कमजोर वर्गों—वृद्धजनों, विधवाओं, दिव्यांगजनों एवं निराश्रित व्यक्तियों—के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पारदर्शी शासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सभी प्रकार के भुगतान डी.बी.टी. प्रणाली के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में किए जा रहे हैं, जिससे समयबद्धता के साथ-साथ पारदर्शिता भी सुनिश्चित हुई है।

मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र व्यक्तियों का 59 वर्ष की आयु से ही पूर्व-चिन्हीकरण किया जाए, ताकि पात्रता प्राप्त होते ही उन्हें बिना विलंब पेंशन का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को बिना किसी कठिनाई के योजनाओं का लाभ प्राप्त हो।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कोई भी पात्र लाभार्थी वंचित न रहे, इसके लिए नियमित सत्यापन एवं निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर निदेशक समाज कल्याण डॉ. संदीप तिवारी, अपर सचिव  प्रकाश चंद्र सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

गुणवत्तपूर्ण शिक्षा को निष्ठापूर्वक करें कार्य व दायित्वों का निर्वहन

cradmin

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रदेश की खुशहाली की कामना

cradmin

आस्था गिल की सुरमई आवाज के साथ ही जेनेसिस-2025 का समापन

prabhatchingari

गौरा देवी की जन्म शताब्दी पर विशेष डाक टिकट एवं आवरण जारी

cradmin

उद्धव ठाकरे का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया

cradmin

महाराज ने आपदा प्रभावित कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण*

cradmin

Leave a Comment