Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

अंकिता हत्याकांड पर कांग्रेस की बयानबाजी से नाराज़ भाजपा महिला मोर्चा, पुतला दहन कर जताया विरोध

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे अत्यंत संवेदनशील विषय पर कांग्रेस द्वारा लगातार की जा रही तथ्यों से परे, भ्रमित करने वाली एवं घृणित राजनीति के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी देहरादून ग्रामीण सहसपुर महिला मोर्चा के तत्वावधान में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सहसपुर मुख्य बाजार में कांग्रेस का पुतला दहन कर जनभावनाओं को सशक्त स्वर दिया गया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सहसपुर सिद्धार्थ तोमर, जिला महामंत्री देहरादून ग्रामीण यशपाल नेगी, जिला उपाध्यक्ष नवीन रावत, जिला मंत्री प्रमोद एवं संदीप अंथील, प्रदेश महामंत्री अनुसूचित मोर्चा विनोद लक्खा सहित ऋषि, गजेंद्र, संजय नौटियाल तथा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमला, दीक्षा, नीलम रावत एवं बीना ने सहभागिता की।

वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कांग्रेस द्वारा बार-बार तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत करना न केवल न्याय प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास है, बल्कि पीड़ित परिवार की पीड़ा के साथ भी खिलवाड़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस जघन्य अपराध को राजनीतिक लाभ के लिए भुनाने का प्रयास कर रही है, जिसे जनता किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी।

भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और कानून अपना काम कर रहा है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस ने संवेदनशील मामलों पर गैर-जिम्मेदाराना राजनीति जारी रखी तो भाजपा सड़कों पर उतरकर जनभावनाओं की रक्षा करती रहेगी।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विरोधी नारे लगाए गए और दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने की मांग की

Related posts

मुख्य विकास अधिकारी ने ली जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक

prabhatchingari

पुष्प वर्षा योग 2025 “अतीत की स्मृति, वर्तमान का उत्सव”

cradmin

टेंडर से पहले ही काम! कर्णप्रयाग पालिका में 60% निर्माण पर उठे सवाल

cradmin

चारों धामों में कुल दर्शनार्थियों का आंकड़ा 13 लाख 56 हजार से अधिक पहुंचा

prabhatchingari

नववर्ष प्रतिपदा 2082 की पूर्व संध्या पर इक्कीस सौ दीपों से जगमगाया घंटाघर

prabhatchingari

भारत में ड्रोन तकनीक का वैश्विक अग्रणी बनने की पूर्ण क्षमता: राज्यपाल

prabhatchingari

Leave a Comment