Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

सेलाकुई में बंद घर की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। सेलाकुई क्षेत्र में बंद घर में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग पांच लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार वादी अमर सिंह बारवाल निवासी भागीरथी एन्क्लेव, राजावाला ने थाना सेलाकुई में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके बंद घर से ज्वैलरी और घरेलू सामान चोरी कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान चेकिंग के समय राजा रोड तिराहे से दो अभियुक्त अनुज कुमार और मोहित ठाकुर को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने नशे की लत और शौक पूरे करने के लिए चोरी करना स्वीकार किया।

बरामद सामान में एक चेन-लटकन, दो लैपटॉप, स्पीकर, प्रोजेक्टर, साउंड मिक्सर सिस्टम, माइक्रोफोन, एलईडी टीवी, माइक्रोवेव ओवन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल है। पुलिस के अनुसार बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग पांच लाख रुपये है।

Related posts

बड़ी राहतः मानसून में शहरी इलाकों में जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात

cradmin

डाकपत्थर गुप्त सहस्त्रधारा में डूबे युवक के शव को SDRF ने किया बरामद।

prabhatchingari

केंद्रीय संचार ब्यूरो का यूआईटी में जनजागरूकता अभियान शुरू

cradmin

रीजनल पार्टी ने किया 200 बीघा वन भूमि पर अवैध कब्जे का खुलासा, अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप

cradmin

रंग, उमंग और सौहार्द के संग सजा उत्तरांचल प्रेस क्लब का भव्य होली मिलन

cradmin

पोषण माह अभियान का समापन भव्य होगा : रेखा आर्या

cradmin

Leave a Comment