Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

यातायात नियम तोड़ने पर दून पुलिस सख़्त, बीएनएस में दर्ज हुआ राज्य का पहला केस

देहरादून
“सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” के मूल मंत्र को साकार करते हुए दून पुलिस ने यातायात नियमों के गंभीर उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर कोतवाली डोईवाला क्षेत्र में तेज़ गति व रॉन्ग साइड ड्राइविंग के मामले में बीएनएस की धारा 281 के तहत राज्य का पहला अभियोग दर्ज किया गया है।
दिनांक 09 जनवरी 2026 को लालतप्पड़ चौकी गेट के पास चेकिंग के दौरान टाटा टियागो वाहन (यूके-14-डी-0945) को अत्यंत तेज़ गति में विपरीत दिशा से आते हुए रोका गया। वाहन चालक विशाल पुत्र सुखविंदर, निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा खतरनाक ढंग से वाहन चलाकर आमजन के जीवन को खतरे में डाला गया। पुलिस ने वाहन को मौके पर सीज करते हुए अभियोग पंजीकृत किया।
दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब यातायात नियमों के गंभीर उल्लंघन पर केवल चालान नहीं, बल्कि सीधे अभियोग दर्ज किए जाएंगे। पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Related posts

एसटीएफ उत्तराखण्ड के कमाण्डोज ने हत्यारे नागराज को किया धराशायी ….……

prabhatchingari

गौचर के खेल मैदान में जय मां कालिंका क्रिकेट एसोसिएशन का राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज

cradmin

क्रिसमस के दृष्टिगत यातायात प्लान व पार्किंग एडवाइजरी जारी

cradmin

टीएचडीसीआईएल ने कर्मचारियों के लिए लॉन्च किया क्यूआर आधारित स्मार्ट मेडिकल कार्ड

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी ने भूना भुट्टा, महिला को सौंपा, लिया जन संवाद का जायका

cradmin

गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: सतपाल महाराज

cradmin

Leave a Comment