देहरादून। उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जेके सीमेंट लिमिटेड ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। कंपनी द्वारा ब्रियो कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से राज्य के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों पर खतरनाक मोड़ों एवं जंक्शनों पर कन्वेक्स मिरर लगाए गए हैं।
इन कन्वेक्स मिरर का उद्देश्य सीमित दृश्यता वाले स्थानों पर वाहन चालकों को बेहतर दृष्टि उपलब्ध कराना है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। यह पहल उत्तराखंड में यातायात सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रभावी कदम मानी जा रही है।
जेके सीमेंट लिमिटेड देश की अग्रणी सीमेंट कंपनियों में शामिल है, जो औद्योगिक विकास के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत जनहित से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। कंपनी का मानना है कि सतत विकास तभी संभव है जब समाज, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के बीच संतुलन बना रहे।
इस अवसर पर जेके सीमेंट के ब्रांडिंग अधिकारी सूर्यकांत मिश्रा एवं स्टेट हेड सौरभ जैन ने कहा कि, “उत्तराखंड में यातायात सुरक्षा को बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता है। कन्वेक्स मिरर की स्थापना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह पहल यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ राज्य के समग्र विकास में भी सहायक सिद्ध होगी।”
यह पहल उत्तराखंड के यात्रियों के लिए एक सराहनीय कदम है। शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे ऐसे प्रयास जेके सीमेंट को एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट संस्था के रूप में स्थापित करते हैं।
