Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

मुजफ्फरनगर का गैंग गिरफ्तार, घर का भेदी निकला मास्टरमाइंड

 

देहरादून। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने पटेलनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए वादी के बहनोई सहित 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 91,950 रुपये नगद, 02 अवैध तमंचे (315 बोर), 04 जिन्दा कारतूस, 02 अवैध चाकू एवं 01 आलानकब बरामद किया गया है।

09 जनवरी 2026 को वादी शराफत निवासी वन विहार, मेहूंवाला द्वारा कोतवाली पटेलनगर में तहरीर दी गई थी कि अज्ञात बदमाशों ने उनके घर में घुसकर मारपीट कर नगदी व आभूषण लूट लिए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और सुरागरसी-पतारसी के आधार पर पुलिस ने 13 जनवरी 2026 को तेलपुर चौक के पास से अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि घटना का मास्टरमाइंड वादी की फुफेरी बहन का पति है, जिसे वादी की जमीन के सौदे और बयाने की जानकारी थी। योजना के तहत लूट को अंजाम दिया गया, हालांकि सौदा निरस्त होने के कारण सीमित नगदी ही हाथ लगी।

पुलिस शेष लूटी गई ज्वैलरी की बरामदगी के लिए अभियुक्तों का रिमांड लेने की कार्रवाई कर रही है।

Related posts

एन.डी.आर.एफ. ने हरेला पर्व पर 123 पौधे रोपकर वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

cradmin

चारधाम यात्रा की तैयारियों व मॉनिटरिंग हेतु कमेटी गठित किए जाने के दिए निर्देश…..

prabhatchingari

बड़े बकायदारों की गर्दन तक पहुँचे जिला प्रशासन के हाथ तीन संपत्तियाँ कुर्क, लाखों की वसूली की कार्रवाई

cradmin

प्रकृति से जुड़ने का संदेश देती है पुष्प प्रदर्शनी

prabhatchingari

एसजेवीएन को भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित नवरत्न का दर्जा प्रदान किया गया।

prabhatchingari

अर्बन कोऑपरेटिव बैंक क्षेत्र डिजिटल बदलाव के लिए तैयार, समावेशी विकास की ओर बढ़ता कदम

cradmin

Leave a Comment