Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

टेक्नो ने दमदार और टिकाऊ स्मार्टफोन टेक्नो स्पार्क गो 3 लॉन्च किया

 

देहरादून, हर दिन एक जैसा नहीं होता। इसी सच्चाई को ध्यान में रखते हुए टेक्नो ने आज टेक्नो स्पार्क गो 3 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन भारत के उन छात्रों, युवाओं और कामकाजी लोगों के लिए बनाया गया है जो हमेशा चलते-फिरते रहते हैं और एक भरोसेमंद, मजबूत और अच्छी कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन चाहते हैं।

‘देश जैसा दमदार’ सोच पर आधारित टेक्नो स्पार्क गो 3 – उन लोगों के लिए है जो एक ऐसा फोन चाहते हैं जो देखने में आकर्षक हो और रोज़मर्रा की अनिश्चित परिस्थितियों को आसानी से संभाल सके।

लॉन्च के मौके पर टेक्नो मोबाइल इंडिया के सीईओ अरिजीत तलपतरा ने कहा, भारत के युवा उपभोक्ताओं को ऐसे स्मार्टफोन की ज़रूरत है जो उनकी रोज़मर्रा की रफ्तार के साथ चल सके। टेक्नो स्पार्क गो 3 में हमने मजबूती, समझदारी और भरोसेमंद कनेक्टिविटी को एक ऐसे डिज़ाइन में पेश किया है जो उनके लाइफस्टाइल से मेल खाता है। ‘देश जैसा दमदार’ विजन के तहत यह फोन पहले दिन से ही भरोसा और स्थिरता देता है।

टेक्नो स्पार्क गो 3 रोज़मर्रा की चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार है। इसमें आईपी 64 डस्ट और स्प्लैश रेज़िस्टेंस और ड्रॉप-रेडी मजबूती दी गई है, जिससे क्लासरूम, वर्कसाइट, डिलीवरी रूट, या भीड़भाड़ वाली सड़कों पर इस्तेमाल के दौरान भी भरोसा बना रहता है। इसमें 120HZ का सुपर स्मूथ डिस्प्ले है, जो तेज़ स्क्रॉलिंग, बेहतर टच रिस्पॉन्स और प्रीमियम जैसी अनुभव देता है।

फोन में मौजूद Ella AI वॉइस असिस्टेंट यूज़र्स की स्थानीय भाषा को समझता है। यह हिंदी, तमिल, बंगाली, गुजराती और मराठी जैसी कई भाषाओं में काम करता है, जिससे रोज़मर्रा के काम आसान हो जाते हैं। साथ ही

नो नेटवर्क कम्युनिकेशन 2.0 फीचर के ज़रिये यह फोन कम या बिना नेटवर्क वाले इलाकों जैसे फैक्ट्री, वेयरहाउस, बेसमेंट, निर्माण स्थल और ग्रामीण क्षेत्रों में भी संचार में मदद करता है।

4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध। टेक्नो स्पार्क गो 3 की कीमत ₹8,999 रखी गई है। यह फोन 23 जनवरी से भारत के प्रमुख रिटेल स्टोर्स और अमेजन पर उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि दमदार, भरोसेमंद और असली ज़िंदगी के लिए बना साथी है। यह फोन चार रंगों टाइटेनियम ग्रे, इंक ब्लैक, गैलेक्सी ब्लू और ऑरोरा पर्पल में उपलब्ध है।

Related posts

अवैध रूप से रह रहीं दो बांग्लादेशी महिलाएँ गिरफ्तार

cradmin

न्यायालय से फरार 12 वारंटी पुलिस के शिकंजे में

cradmin

ग्राफिक एरा में गैर-शिक्षण कर्मचारियों को टीमवर्क व प्रबंधन की ट्रेनिंग

cradmin

डीएम का जलवा : 3 वर्षो से निर्विवाद विरासतन दर्ज कराने को भटक रहे फरियादी की, मौेक पर दर्ज कराई खतौनी

prabhatchingari

SIR में हर बूथ पर तैनात होंगे आईटी वॉलंटियर्स

cradmin

वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, राजमार्ग व रेल मार्ग बाधित

cradmin

Leave a Comment