देहरादून। सचिवालय एथलेटिक्स एवं फिटनेस क्लब द्वारा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित गंगा एथलेटिक्स ग्राउंड में अष्टम सचिवालय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विशेष प्रमुख सचिव (खेल) अमित सिन्हा ने किया। इस अवसर पर अपर सचिव संतोष बडोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि समापन समारोह में उप सचिव (खेल एवं युवा कल्याण) अजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
एथलेटिक्स मीट में सचिवालय के 25 वर्ष से 75 वर्ष आयु वर्ग तक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में 50 प्लस आयु वर्ग में जीवन सिंह बिष्ट, 40 प्लस पुरुष वर्ग में आई.पी. सिंह एवं दीपक सिंह बिष्ट, 30 प्लस पुरुष वर्ग में टिकराज सिंह ने चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। महिला वर्ग में 30 प्लस में चंपा कोरंगा, 40 प्लस में बिमला आर्य तथा उर्वा रावत ने चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष ललित चंद जोशी, महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, उपाध्यक्ष रीना शाही, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह धींगा, संयुक्त सचिव भुवन जोशी, कार्यालय सचिव सुभाष लोहनी, मीडिया प्रभारी निधि ऑडिटर, प्रमिला टम्टा सहित गोदावरी रावत, विद्या दत्त जोशी, गजपाल सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह समेत क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे कर्मचारियों में स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देने वाला बताया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर दिया बल ।
