Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

भूमि धोखाधड़ी पर दून पुलिस का कड़ा प्रहार, एक और अभियुक्त गिरफ्तार

 

देहरादून/रायवाला: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में भूमि धोखाधड़ी के मामलों पर दून पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में कोतवाली रायवाला पुलिस ने भूमि धोखाधड़ी के एक बड़े प्रकरण में संलिप्त एक और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 जून 2025 को वादी  प्रताप सिंह पुत्र स्व.  अमर सिंह, निवासी प्रतीतनगर, थाना रायवाला, जनपद देहरादून द्वारा कोतवाली रायवाला में लिखित तहरीर दी गई। तहरीर में आरोप लगाया गया कि दिनेश सिंह पडियार पुत्र स्व. शिव सिंह पडियार, निवासी बैंक कॉलोनी, अजबपुरकलां, मोथरोवाला, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून तथा उसके अज्ञात साथियों द्वारा रायवाला क्षेत्र में टिहरी विस्थापितों हेतु आवंटित भूमि को बेचने का झांसा देकर रजिस्ट्री न कराते हुए वादी से धोखाधड़ी कर 38 लाख 25 हजार रुपये हड़प लिए गए।

तहरीर के आधार पर कोतवाली रायवाला में मुकदमा अपराध संख्या 102/2025 धारा 420 भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले के मुख्य अभियुक्त दिनेश सिंह पडियार को दिनांक 24 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

गिरफ्तार अभियुक्त से गहन पूछताछ एवं विवेचना के दौरान एक अन्य अभियुक्त दिनेश प्रसाद बिजल्वाण की संलिप्तता भी सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी गईं।

पुलिस के अथक प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 19 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोहकमपुर विकास कॉलोनी क्षेत्र से अभियुक्त दिनेश प्रसाद बिजल्वाण पुत्र प्रेम लाल बिजल्वाण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को धारा 419, 420, 467, 468, 471 व 120बी भादवि के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह मूल रूप से ग्राम बमणगांव, जनपद टिहरी गढ़वाल का निवासी है तथा वर्तमान में अपने परिवार के साथ कृष्णापुरम, माजरी माफी, देहरादून में किराये पर रहता है। उसने स्वीकार किया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व दिनेश सिंह पडियार के कहने पर उसने फर्जी संपत्ति दस्तावेजों और अनुबंध पत्र पर गवाह के रूप में हस्ताक्षर किए थे। सौदा सफल होने पर उसे कमीशन दिया गया, जिसके लालच में उसने इस धोखाधड़ी में सहयोग किया। अभियुक्त का विवरण: दिनेश प्रसाद बिजल्वाण पुत्र प्रेम लाल बिजल्वाण, निवासी – माजरी माफी, मोहकमपुर, पोस्ट आई.आई.पी., थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून,  निवासी – ग्राम बमणगांव, पोस्ट पोखरी, तहसील एवं थाना नरेंद्रनगर, जिला टिहरी गढ़वाल, उम्र – 43 वर्ष, पुलिस का कहना है कि प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

आंगन से अंतरिक्ष तक बेटियां लहरा रही परचम राष्ट्रीय महिला आयोग ने डा. राखी घनशाला को किया सम्मानित

cradmin

छात्रसंघ चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत

cradmin

स्पोर्ट्स कल्चर अपनाने से दूर होगी कुरीतियां : रेखा आर्या

prabhatchingari

योग में उत्तम अग्रहरि ने ताड़ासन का बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

cradmin

उत्तराखंड के नीती घाटी में टिम्मरसैंण गुफा में बाबा बर्फानी के होने लगे दर्शन

prabhatchingari

जनजाति समुदाय के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

cradmin

Leave a Comment