Advertisement

नन्हे कदम, सुरक्षित सड़कें: दून पुलिस ने बच्चों को दिया यातायात नियमों का संदेश

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, January 21, 2026 10:44 PM

Google News
Follow Us

देहरादून, सड़क सुरक्षा माह–2026 “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आमजन एवं युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

21 जनवरी 2026 को दून यातायात पुलिस द्वारा मार्शल स्कूल (सीनियर विंग), देहरादून में अध्ययनरत छात्र–छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यातायात संकेतों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व हेलमेट के महत्व, ओवर स्पीडिंग व रैश ड्राइविंग के खतरों तथा ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न करने के संबंध में जागरूक किया गया।

इसके साथ ही छात्र–छात्राओं को स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिजनों एवं आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की सहायता के लिए आगे आने के लिए प्रेरित करते हुए सरकार द्वारा संचालित गुड सेमेरिटन योजना की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसके अंतर्गत घायलों की सहायता करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किए जाने का प्रावधान है।

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से दून पुलिस द्वारा घंटाघर से मसूरी डायवर्जन मार्ग तक यातायात नियमों से संबंधित जागरूकता साइन बोर्ड भी स्थापित किए गए हैं।

दून पुलिस द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों की उपस्थित आमजन एवं स्कूली छात्र–छात्राओं द्वारा सराहना की गई तथा यातायात जागरूकता अभियान में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment