Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

23 जनवरी को बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, हाई हिमालयी क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट

देहरादून।,लंबे समय से चले आ रहे शुष्क मौसम के बाद उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार शुक्रवार, 23 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। इस पूर्वानुमान से जहां आमजन में राहत की उम्मीद जगी है, वहीं पर्यटन कारोबार से जुड़े होटल व्यवसायियों और दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई है।

मौसम विभाग ने 23 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी में बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, पाला और शीतलहर की आशंका जताई गई है।

मौसम अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने संबंधित जनपदों के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।

बैठक में सचिव ने संभावित बारिश, बर्फबारी और शीतलहर से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी जिलों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, विद्युत, पेयजल, पशुपालन और नगर निकाय विभागों को अलर्ट मोड में रखते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया।

साथ ही, दूरस्थ और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षित प्रसव की पूर्व व्यवस्था, जरूरत पड़ने पर समय रहते गर्भवती महिलाओं को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने तथा एंबुलेंस सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने पर विशेष जोर दिया गया है।

राज्य सरकार ने आमजन और पर्यटकों से भी मौसम अलर्ट को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरतने और अनावश्यक जोखिम से बचने की अपील की है।

Related posts

लीग्रैंड एम्पावरिंग स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2023-24 के लिए आवेदन खुले- विविधता,

prabhatchingari

डाबर हेल्थ ज्यूस व कामवल्लभ गोल्ड का किया लॉन्च

prabhatchingari

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया “मानसखंड” एल्बम का विमोचन…

cradmin

राज्यपाल से रीच संस्था के पदाधिकारियों ने की भेंट…

cradmin

ग्राफिक एरा में एलएलएम पर अटल एफडीपी शुरू

prabhatchingari

वाद विवाद प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा की पेशेंस और स्मृति अव्वल

cradmin

Leave a Comment