Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृतियात्रा

23 अप्रैल को सुबह 6:15 बजे खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

देहरादून,बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर नरेंद्रनगर स्थित राजदरबार में विधि-विधान के साथ बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की गई। परंपरा के अनुसार राजपुरोहितों और धर्माचार्यों की उपस्थिति में पंचांग गणना के बाद तिथि निर्धारित की गई।

घोषणा के अनुसार, बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही चारधाम यात्रा की तैयारियों को भी गति मिल गई है।

वहीं, चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट 18 मई को दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर विधिवत रूप से खोले जाएंगे। कपाट खुलने की तिथियों की घोषणा से श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है, जबकि प्रशासन और मंदिर समितियों ने यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

कपाट खुलने के साथ ही देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के धाम पहुंचने की संभावना है, जिसे देखते हुए सुरक्षा, यातायात और मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

श्रीबदरीनाथ व केदारनाथ धाम को 10 करोड़ दान:बीकेटीसी अध्यक्ष ने जताया आभार      

cradmin

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की अनोखी पहल…

cradmin

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, गंभीर रूप से घायल चालक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

cradmin

शौर्य दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी…

prabhatchingari

पी. जी. कॉलेज में योग कार्यशाला हुई आयोजित……

prabhatchingari

डीआईटी विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में 1257 छात्रों को मिली उपाधि

cradmin

Leave a Comment