Advertisement

चारधाम यात्रा 2026: 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा, बदरीनाथ के कपाट 23 को

By: Naveen Joshi

On: Friday, January 23, 2026 2:43 PM

Google News
Follow Us

देहरादून। चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी घोषणा सामने आई है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी 19 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। वहीं, भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को प्रातः 6:15 बजे शुभ मुहूर्त में खुलेंगे।

परंपरा के अनुसार वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर टिहरी रियासत के नरेंद्र नगर स्थित राजदरबार में चारधाम यात्रा की तिथियों की विधिवत घोषणा की जाती है। इसी क्रम में शुक्रवार को चारधाम यात्रा-2026 की तिथियों का ऐलान किया गया।

चारधाम यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री धाम से होती है। इस वर्ष यात्रा का शुभारंभ 19 अप्रैल को होगा, जो कि अक्षय तृतीया का पावन पर्व भी है। इसी दिन यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे।

वहीं, केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि के दिन पंचांग गणना के बाद घोषित की जाएगी। चारधाम यात्रा की तिथियों की घोषणा के साथ ही देश-विदेश के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment