Prabhat Chingari
उत्तराखंड

ग्राफिक एरा ने छः ब्लॉकों के बच्चों को दिया कंप्यूटर प्रशिक्षण

 

देहरादून ,। ग्राफिक एरा के विशेषज्ञों ने देहरादून के छह विकासखंडों के स्कूली बच्चों को डिजिटल और कंप्यूटर आधारित तकनीकी प्रशिक्षण दिया।

 

आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर एडेड सर्टिफिकेट ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति डा. अमित आर. भट्ट ने कहा कि वर्तमान समय तकनीकी क्रांति का है, जहाँ एआई, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस जैसे क्षेत्र भविष्य की शिक्षा और रोजगार के प्रमुख आधार बन रहे हैं।

 

विशिष्ट अतिथि पर्यावरणविद  सच्चिदानंद भारती ने कहा कि कठोर परिश्रम ही सफलता की कुंजी है और निरंतर प्रयास से ही लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला और ग्राफिक एरा संस्थान के प्रयासों की सराहना की ।

 

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम देहरादून जनपद के छह विकासखंडों—कालसी, चकराता, विकासनगर, राजपुर, सहसपुर एवं डोईवाला—के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं के लिए आयोजित किया गया था। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से कंप्यूटर एवं डिजिटल कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 60 छात्र छात्राओं ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान दिए गए।

 

इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट और डिस्ट्रिक्ट इंस्टीट्यूशन ऑफ़ एजूकेशन एंड ट्रेनिंग (डाइट) ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के हेड डा. अनुपम सिंह, डायट की प्रधानाचार्य  हेमलता गौर उनियाल, प्रवक्ता  ऋचा जुयाल , प्रोग्राम कॉर्डिनेटर शिवाशीष डौंडियाल, अन्य शिक्षा शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सोनल मल्होत्रा ने किया।

Related posts

आपके शहर में हुआ आचार संहिता का उल्लंघन, तो ऐसे करें शिकायत, 100 मिनट में होगी कार्रवाई

prabhatchingari

पंप स्टोरेज परियोजनाएं: भारत के नवीकरणीय भविष्य को ऊर्जा प्रदान करना” विषय पर स्कोप कॉम्प्लेक्स में विचार-विमर्श सत्र आयोजित

prabhatchingari

देहरादून से आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के 6 छात्र जेईई एडवांस 2024 में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले बने

prabhatchingari

तीन ‘ग्रोथ डाइवर्स’ से पूरे होंगे राज्य के तीन बड़े लक्ष्य…

cradmin

कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 812 मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ

cradmin

सहयोग केंद्र द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 35 यूनिट रक्त संग्रहित

cradmin

Leave a Comment