Prabhat Chingari
उत्तराखंड

सड़क सुरक्षा माह के तहत दून पुलिस का जागरूकता अभियान

 

देहरादून। 36वें सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत “सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” थीम को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से दून पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा 140 विक्रम, ऑटो एवं सिटी बस चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में चालकों को यातायात नियमों एवं संकेतों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सड़क पर अनुशासन बनाए रखने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी यातायात संबंधी वीडियो एंथम का प्रदर्शन किया गया, जिससे उपस्थित चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई कि वे सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति में एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए पीड़ित की हर संभव सहायता करें। इस अवसर पर सभी 140 वाहन चालकों को यातायात निदेशालय से प्राप्त ट्रैक सूट भी वितरित किए गए।

इसके अतिरिक्त रायपुर क्षेत्र अंतर्गत चूना भट्टा स्थित ब्लिंकिट डिलीवरी ऑफिस में कार्यरत 50 से अधिक ब्लिंकिट डिलीवरी बॉयज को भी यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया। उन्हें बिना हेलमेट वाहन न चलाने, ओवरस्पीडिंग न करने, रॉन्ग साइड वाहन संचालन से बचने, यातायात संकेतों का पालन करने एवं सड़क पर अनुशासन बनाए रखने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी वाहन चालकों एवं डिलीवरी बॉयज ने उत्तराखण्ड पुलिस की इस मुहिम में सहयोग करने, स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिचितों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर निरीक्षक यातायात सहित विभिन्न ट्रांसपोर्ट से जुड़े लगभग 140 वाहन चालक एवं 50 से अधिक ब्लिंकिट डिलीवरी बॉयज उपस्थित रहे।

 

Related posts

महाराज ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी से की शिष्टाचार भेंट

prabhatchingari

महंगाई के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार का पुतला दहन…

cradmin

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना उत्तराखंड के लिए वरदान साबित होगी : मुख्यमंत्री

prabhatchingari

धामी सरकार की बड़ी सौगात: ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ मंजूर

cradmin

ट्रूसोल ने तुलसी हनी के साथ अपना हनी पोर्टफोलियो मजबूत किया; डेली वेलनेस और परंपरा का हुआ संगम

cradmin

2025 की विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित किसानों व ग्रामीणों पर बिजली बिलों के सरचार्ज के खिलाफ लक्सर विकास समिति का कड़ा विरोध

cradmin

Leave a Comment