Advertisement

, ,

गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: सतपाल महाराज

By: Naveen Joshi

On: Thursday, January 29, 2026 2:59 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सनातन की आत्मा गौमाता में बसती है। आज के समय में जब समाज अपनी जड़ों से दूर होता जा रहा है, ऐसे में गौमाता के संरक्षण और उनके महत्व को समझाने के उद्देश्य से बनी फिल्म ‘गोदान’ एक सार्थक और महत्वपूर्ण प्रयास है।

गुरुवार को सुभाष रोड स्थित अपने कैम्प कार्यालय में कामधेनु इंटरनेशनल प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित फिल्म ‘गोदान’ के टीजर, गीत और पोस्टर का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मंत्री सतपाल महाराज ने फिल्म से जुड़े निर्माता-निर्देशक एवं पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में बॉलीवुड एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। अब फिल्में केवल पारंपरिक पारिवारिक कथाओं तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों, सांस्कृतिक मूल्यों और गंभीर विषयों पर भी प्रभावशाली सिनेमा सामने आ रहा है।

उन्होंने कहा कि विनोद चौधरी के निर्देशन में बनी फीचर फिल्म ‘गोदान’ भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में गौमाता की महत्ता को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करती है। यह फिल्म 6 फरवरी 2026 से देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। मंत्री ने कहा कि यह फिल्म केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को एक सशक्त संदेश देती है और विशेष रूप से युवाओं को अपनी संस्कृति व सनातन मूल्यों से जोड़ने का कार्य करेगी।

श्री महाराज ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि गौहत्या जैसे अपराधों में संलिप्त लोग इस फिल्म को देखें, तो उनके विचारों में अवश्य परिवर्तन आएगा। उन्होंने बताया कि लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड की रमणीय वादियों के साथ-साथ नोएडा, मथुरा और मुंबई के विभिन्न स्थलों पर की गई है। फिल्म को प्रभावशाली बनाने के लिए इसमें कई वास्तविक घटनाओं को भी शामिल किया गया है। ‘गोदान’ मनोरंजन के साथ-साथ एक गंभीर सामाजिक और आध्यात्मिक संदेश लेकर आ रही है।

कार्यक्रम में श्री बद्रीनाथ-श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, विश्व संवाद केंद्र के प्रबंधक सुरेंद्र मित्तल, कामधेनु गौशाला समिति की सदस्य सुश्री मनिका शर्मा सहित फिल्म से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथि एवं टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment