Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

भ्रष्टाचार, अपराध और बेरोज़गारी के खिलाफ कांग्रेस का निर्णायक बिगुल

 

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत तथा सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा एवं मनोज यादव की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक के उपरांत सभी वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

प्रेस वार्ता में नेताओं ने एक स्वर में भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि उत्तराखंड आज भ्रष्टाचार, महिला अपराध, बेरोज़गारी और प्रशासनिक अराजकता के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में रिकॉर्ड तोड़ भ्रष्टाचार, अन्याय, अत्याचार, अव्यवस्था, उत्पीड़न, महिला अपराधों में बेतहाशा वृद्धि तथा नौकरियों की खुली बंदरबांट को ही अपनी पहचान बना लिया है। सरकार जनता के प्रति जवाबदेह होने के बजाय सत्ता के संरक्षण में भ्रष्टाचारियों को बचाने में जुटी हुई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि मुख्य विपक्षी दल होने के नाते कांग्रेस पार्टी इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी तीन महीनों तक राज्यव्यापी जन-जागरण अभियान चलाएगी। इस अभियान में युवा, महिला, किसान, कर्मचारी और बेरोज़गार सहित समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता को लूट, झूठ और दमन का औज़ार बना दिया है। उत्तराखंड आज भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला, महिला असुरक्षा की राजधानी, बेरोज़गारी का गढ़ और अन्याय-अत्याचार का केंद्र बन चुका है, जबकि मुख्यमंत्री मौन साधे बैठे हैं।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी अब हर घर तक पहुंच चुकी है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं और सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। कांग्रेस सड़कों से लेकर सदन तक जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाएगी और सरकार को जवाब देने के लिए मजबूर करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपराधियों, दलालों और भ्रष्टाचारियों की संरक्षक बन चुकी है। अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर नौकरियों की बंदरबांट तक हर मामले में सरकार का चेहरा बेनकाब हुआ है। भाजपा का तथाकथित “डबल इंजन” उत्तराखंड के लिए डबल अत्याचार बन गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड की अस्मिता, संसाधनों और नौजवानों के भविष्य के साथ विश्वासघात किया है। कांग्रेस अब चुप नहीं बैठेगी और अगले तीन महीनों तक राज्यव्यापी जन-जागरण अभियान चलाकर सरकार की एक-एक नाकामी को जनता के सामने उजागर करेगी। उन्होंने पार्टी के वर्तमान “चतुर्भुज नेतृत्व” की सराहना करते हुए इसे साहस, संवेदनशीलता और संघर्ष का प्रतीक बताया तथा आगामी कार्यक्रमों के लिए शुभकामनाएं दीं। अंकिता भंडारी हत्याकांड को प्रभावशाली ढंग से उठाने के लिए प्रदेश नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही पीड़ितों के साथ खड़ी रहकर न्याय की लड़ाई अंत तक लड़ती है।

चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जानकारी दी कि जन-जागरण अभियान की कड़ी में 16 फरवरी को प्रदेशभर के ज्वलंत मुद्दों को लेकर राजभवन का घेराव किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता और आम नागरिक भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल बयानबाज़ी नहीं, बल्कि जनता के हक़ की निर्णायक लड़ाई है और संगठन पूरी तरह तैयार है।

चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा कि संगठन पूरी तरह एकजुट है और जन आंदोलन को योजनाबद्ध तरीके से गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाया जाएगा। 16 फरवरी का राजभवन घेराव सरकार की नाकामी, अन्याय और अहंकार के खिलाफ जनता का सशक्त संदेश होगा।

सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा एवं मनोज यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के जनविरोधी शासन के खिलाफ संघर्ष और तेज़ किया जाएगा तथा जनता के अधिकारों की लड़ाई हर मोर्चे पर लड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को होने वाले राजभवन घेराव कार्यक्रम के संयोजक चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह होंगे।

Related posts

पीटर इंग्लैंड के ‘द बॉलीवुड वेडिंग’ कलेक्शन को फेमस इंडियन डायरेक्टर करण जौहर ने किया लॉन्च

prabhatchingari

चारधाम यात्रा: ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का स्वागत, तैयारियों में जुटा देहरादून प्रशासन

cradmin

शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से 16 शिक्षक सम्मानित

cradmin

महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, बहनों को दिया सुरक्षा का संकल्प

prabhatchingari

युवाओं को और कुशल बनाने में जुटे मंत्री सौरभ बहुगुणा

prabhatchingari

गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला-2025 के बाद स्वच्छता की दिशा में सराहनीय कदम 

cradmin

Leave a Comment