---Advertisement---

माइंस, स्मेल्टर और गांवों में व्यापक जागरूकता अभियान में कर्मचारी, वाहनचालक और स्थानीय नागरिक हुए शामिल।

By: cradmin

On: Saturday, January 31, 2026 5:27 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

पंतनगर,वेदांता ग्रुप एवं विश्व की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड जिंक और सिल्वर उत्पादकों में से एक, हिन्दुस्तान जिं़क ने अपने सभी बिजनेस लोकेशन पर जागरूकता पहलों की एक व्यापक श्रृंखला के साथ 37वां सड़क सुरक्षा महीना और राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया। महीने भर चलने वाले इस कार्यक्रम में कंपनी की सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दिखी, जिसमें हजारों कर्मचारी, बिजनेस पार्टनर, स्थानीय नागरिकों, ड्राइवर और संचालन क्षेत्र आस-पास के समुदाय एक साथ मिलकर जिम्मेदार सड़क व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए एकजुट हुए।

पंतनगर ने बड़े पैमाने पर सार्वजनिक पहल की, जिसमें पुलिस और आरटीओ के साथ एक बड़ी भागीदारी के साथ बाइक रैली, आंखों और पीयूसी कैंप, स्लोगन प्रतियोगिताएं, रोको-टोको कार्यक्रम, रिफ्लेक्टर वितरण, और कम रोशनी की स्थिति में सुरक्षा में सुधार के लिए ब्लाइंड स्पॉट पर रिफ्लेक्टर लगाना शामिल था।

अभियान की शुरुआत एसएसपी यातायात रूद्रपुर निहारिका तौमर,एआरटीओ नवीन कुमार एवं एसबीयू डायरेक्टर पंतनगर हिन्दुस्तान ज़िक अनामिका झा ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखा कर की, जिसमें रक्षात्मक और अनुशासित ड्राइविंग के महत्व पर जोर दिया गया। इस रैली में कर्मचारियों, बिजनेस पार्टनर और स्थानीय अधिकारियों ने भाग लिया, जो सुरक्षित सड़कों के लिए साझा जिम्मेदारी पर एक मजबूत संदेश था।

हिन्दुस्तान जिं़क के ऑपरेशनल क्षेत्र में, कई टीमों ने सभी स्तरों पर लोगों को शामिल करने के लिए डिजाइन की गई संरचित गतिविधियाँ शुरू कीं। कंपनी द्वारा रोकांे-टोकांे तिविधियों, श्रमिकों के लिए ब्लाइंड-स्पॉट प्रशिक्षण, और अनुपालन को मजबूत करने के लिए व्यवहारिक सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया। परिवारों के लिए प्रशिक्षण, ग्राम जागरूकता कार्यक्रम, वाहन निरीक्षण, रोकों- टोकों गतिविधियाँ और अग्निशमन प्रशिक्षण आयोजित किया और मवेशियों के लिए रिफ्लेक्टिव नेक स्ट्रैप लगाए।

माइन, स्मेल्टर, समुदायों, स्कूलों और सार्वजनिक संस्थानों में इन सामूहिक प्रयासों के माध्यम से, हिन्दुस्तान जिं़क ने जीरो-हार्म कल्चर को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। 37वें सड़क सुरक्षा महीने के आयोजन ने न केवल आंतरिक सुरक्षा प्रथाओं को मजबूत किया, बल्कि सार्वजनिक जागरूकता भी बढ़ाई, कंपनी ने संदेश दिया कि सड़क सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी है और सामुदायिक भलाई का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। हिन्दुस्तान जिं़क अपनी सभी इकाइयों में व्यवहार-आधारित सुरक्षा, जिम्मेदार गतिशीलता और सामुदायिक साझेदारी को आगे बढ़ा रहा है, यह सुनिश्चित करते हुए कि सुरक्षा जागरूकता संगठन से जुड़े हर व्यक्ति तक पहुंचे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment