Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

सरकार आपके द्वारः भगवंतपुर न्याय पंचायत में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जनसमस्याएं

 

देहरादून, जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत  विकासखंड सहसपुर की न्याय पंचायत भगवंतपुर स्थित पंचायत घर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट  राहुल कुमार ने क्षेत्रीय जनता की समस्याएं सुनीं तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान कृषि विभाग द्वारा 80 प्रतिशत अनुदान पर दिव्य ज्योति स्वयं सहायता समूह क्यारकुली एवं अंबिका स्वयं सहायता समूह पंडितवाड़ी को फार्म मशीनरी हेतु 04-04 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त कृषक धनवीर चौहान को लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत 01 लाख रुपये की धनराशि का चेक प्रदान किया गया।

बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति द्वारा ग्राम रिखोली के कृषक चतर सिंह को कृषि व्यवसाय तथा राजेश पुंडीर को दुग्ध व्यवसाय के लिए 01-01 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 04 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट एवं 10 बालिकाओं को किशोरी किट वितरित की गई।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री का संकल्प है कि राज्य के प्रत्येक नागरिक तक सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध रूप से पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से अब तक प्रदेश में सात लाख से अधिक नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ दिया जा चुका है। अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने हेतु इस अभियान की समय-सीमा भी बढ़ाई गई है। इस दौरान मंत्री द्वारा उपस्थित जनसमूह को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

शिविर में ग्राम भीतरली, क्यारकुली, रिखोली, गल्ज्वाड़ी, सिंगली, भगवंतपुर, बिष्टगांव, हरिकलापुन सहित विभिन्न ग्रामों से सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, वन, सोलर लाइट, अवैध खनन एवं आपदा से संबंधित कुल 41 समस्याएं एवं शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।

ग्राम प्रधानों द्वारा परिवहन सुविधा, एंबुलेंस तैनाती, अवैध खनन पर रोक, प्राथमिक विद्यालय भवन निर्माण, शराब की दुकान बंद करने, मोबाइल नेटवर्क सुधार, पेयजल आपूर्ति, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापना, आंगनबाड़ी मरम्मत, सोलर लाइट व्यवस्था, बीएसएनएल टावर क्षमता वृद्धि तथा आंतरिक सड़कों की मरम्मत सहित विभिन्न मांगें रखी गईं, जिन पर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में एलोपैथिक में 96, होम्योपैथिक में 47 एवं आयुर्वेदिक में 35 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में 24 आधार अपडेट, 10 आयुष्मान कार्ड तथा 01 दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।

कृषि विभाग द्वारा 36, उद्यान विभाग द्वारा 14 कृषकों एवं पशुपालन विभाग द्वारा 13 पशुपालकों को औषधियां वितरित की गईं। समाज कल्याण विभाग द्वारा 20 सामाजिक पेंशन स्वीकृत कर ऑनलाइन की गईं। जिला पूर्ति विभाग द्वारा 11 राशन कार्डों की ई-केवाईसी एवं 10 राशन कार्डों में यूनिट वृद्धि की गई।

राजस्व विभाग द्वारा 16 खाता-खतौनी, आय एवं स्थायी प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसके अतिरिक्त सेवायोजन, उद्योग, रीप परियोजना, एनआरएलएम, विद्युत, सैनिक कल्याण, डेयरी, मत्स्य, बैंक, शिक्षा एवं पर्यटन विभागों द्वारा भी लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर में संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल कुमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी वी.के. ढौडियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडेय, खंड विकास अधिकारी मुन्नी शाह, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटियाल सहित ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

मायरा केयर फाउंडेशन ने मनाया विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस, देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस से फैलाई जागरूकता की लहर ।

cradmin

जनसंपर्क का राष्ट्रीय मंच देहरादून में — 47वीं PRSI कॉन्फ्रेंस 13–15 दिसंबर तक

cradmin

राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के साथ पूर्व सैनिकों के कल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर वार्ता की सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी व सेवानिवृत सैन्य अधिकारीगण

prabhatchingari

अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता : डीएम

cradmin

भिक्षावृत्ति करते बल्लुपुर चौक से 3 व आईएसबीटी से 1 बच्चे को रेस्क्यू किया

prabhatchingari

राजकीय बालिका निकेतन और शिशु सदन के बच्चों का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण

cradmin

Leave a Comment