Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

मानवता के नाम सेवा: ग्राफिक एरा में 280 ने किया रक्तदान

 

देहरादून,  ग्राफिक एरा में आयोजित रक्तदान शिविर में 280 छात्र छात्राओं ने रक्तदान किया। राज्य के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि रक्तदान सिर्फ दूसरों की ही जीवनरक्षा नहीं करता बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर है। जिसे रक्त चाहिए उसे केवल रक्तदाता ही रक्त देकर उसकी जान बचा सकता है।

 

राज्य के शिक्षा एवं चिकित्सा मंत्री डा. धन सिंह रावत आज अचानक शिविर के निरीक्षण के लिए ग्राफिक एरा पहुंचे। उन्होंने ग्राफिक एरा के सामाजिक सरोकार की सराहना की और बच्चों के एक दूसरे के सुख दुख बांटने की कोशिश को प्रेरणादायक बताया। शिविर में एडिशनल डायरेक्टर हायर एजुकेशन डा. आनंद सिंह उनियाल ने 150वीं बार रक्तदान कर समाज सेवा के क्षेत्र में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

 

विभिन्न पाठ्यक्रमों के 600 छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिनमें से 280 छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। शिविर में 100 छात्रों ने पहली बार रक्तदान किया।

 

रक्तदान शिविर का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की एनएसएस टीम ने किया। इस शिविर में एनएसएस कॉर्डिनेटर डा. ए. एस शुक्ला, डिप्टी रजिस्ट्रार डा. अनिल चौहान, डा. अंजार अहमद, निकेश जोशी ने भी रक्त दान किया।

 

Related posts

ग्राफिक एरा की अचीवर्स मीट में 435 छात्र- छात्राएं सम्मानित

prabhatchingari

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रखी 8 करोड़ के विकास कार्यों की नींव

prabhatchingari

ऑपरेशन सिंदूर के बाद दून पुलिस हाई अलर्ट पर

prabhatchingari

गढ़वाली सिनेमा को राष्ट्रीय मंच मिलना चाहिए: निर्देशक कुनाल शमशेर मल्ला

cradmin

जज के तबादले से कुछ नहीं होता,गणेश जोशी पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच तो होनी ही चाहिए – गरिमा मेहरा दसौनी

prabhatchingari

निर्माणाधीन सड़क के मानकों पर उठाए सवाल तो,भाजपा पार्षद बोली 6 वोट में ख़रीद लिया क्या ?

cradmin

Leave a Comment