Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

प्रतिष्ठित स्कूल के बाहर अपहरण प्रयास की सूचना निराधार, स्कूल प्रबंधन ने किया खंडन

 

देहरादून।, शहर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय के बाहर छात्रा के अपहरण का प्रयास किए जाने के संबंध में राष्ट्रीय समाचार पत्र में प्रकाशित खबर का संज्ञान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून द्वारा लिया गया। एसएसपी के निर्देशों पर पुलिस द्वारा तत्परता से विद्यालय प्रबंधन से संपर्क कर तथ्यों की जांच की गई।

जांच के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस को अवगत कराया कि दिनांक 07 फरवरी 2026 को गांधी शताब्दी अस्पताल के गेट के बाहर एक महिला मरीज, जिसके हाथ में पानी की बोतल थी, द्वारा छुट्टी के उपरांत जा रही कुछ छात्राओं को रोका गया था। उक्त महिला ने छात्राओं से केवल उनके विद्यालय की पढ़ाई तथा फीस से संबंधित सामान्य जानकारी पूछी थी। इस घटना में किसी प्रकार के अपहरण अथवा आपराधिक प्रयास की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

विद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट रूप से बताया कि समाचार पत्र में प्रकाशित अपहरण के प्रयास संबंधी खबर तथ्यों की पुष्टि किए बिना प्रकाशित की गई है, जो पूर्णतः भ्रामक और तथ्यहीन है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा उक्त समाचार का खंडन किया गया है।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी समाचार पर विश्वास करने से पूर्व उसकी आधिकारिक पुष्टि अवश्य करें तथा अफवाहों से बचें। मामले में स्थिति पूर्णतः सामान्य है और कानून-व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है।

Related posts

डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व महासचिव को धमकाते हुए युवकों ने चलाई गोली।

prabhatchingari

अवैध गैस रिफिलिंग पर जिला प्रशासन सख्त; 34 सिलेंडर जब्त

cradmin

आपदा से निपटने के लिए सभी अधिकारी सजगता से मिशन मोड पर करे काम-रेखा आर्या*

prabhatchingari

मौत की रफ्तार में छीनी एक बेगुनाह की जिंदगी, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

cradmin

एसएसपी के निर्देश पर स्पा सेंटरों पर पुलिस की आकस्मिक चेकिंग

prabhatchingari

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित वरिष्ठ नौकरशाहों से की शिष्टाचार भेंट

cradmin

Leave a Comment