Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

मुख्यसचिव के समक्ष पार्क के लेआउट का प्रस्तुतिकरण, एमडीडीए को डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश

 

देहरादून। सहस्त्रधारा रोड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउण्ड को सिटी फॉरेस्ट पार्क की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त भव्य पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्य सचिव  आनंद वर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में पार्क के प्रस्तावित लेआउट का अवलोकन करते हुए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) को आवश्यक निर्देश जारी किए।

मुख्य सचिव ने नगर निगम आयुक्त  नमामि बंसल को निर्देशित किया कि ट्रेंचिंग ग्राउण्ड से कचरे का निस्तारण यथाशीघ्र सुनिश्चित किया जाए, ताकि पार्क निर्माण कार्य में कोई विलंब न हो। बैठक में सचिव शहरी विकास श्री नितेश झा भी उपस्थित रहे।

मुख्य सचिव ने कहा कि शहर की बढ़ती आबादी और यातायात दबाव को देखते हुए देहरादून में आधुनिक एवं हरित सार्वजनिक स्थलों की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रस्तावित पार्क में ओपन जिम, जॉगिंग ट्रैक, साइकिल ट्रैक, मल्टीपरपज हॉल, वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन कोर्ट, कैफेटेरिया, ओपन थियेटर, योग एवं मेडिटेशन केंद्र सहित अन्य नागरिक सुविधाएं विकसित की जाएं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्क के निर्माण में सीमेंट एवं कंक्रीट का न्यूनतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी जाए। ग्राउंड वाटर रिचार्ज के लिए वाटर फाउंटेन एवं अन्य संरचनाओं की व्यवस्था करने तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सहयोग लेने के भी निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने एमडीडीए के उपाध्यक्ष  बंशीधर तिवारी को पार्क के लेआउट को शीघ्र अंतिम रूप देते हुए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जा सके।

Related posts

अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश

prabhatchingari

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को विभाग नें लिया कब्जे में, मिली बड़ी सफलता

prabhatchingari

श्री केदारनाथ में चीड़वासा के पास खाई में गिरी महिला का SDRF ने किया शव बरामद

prabhatchingari

विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए विधिपूर्वक बंद

cradmin

ग्राफिक एरा में नेट ज़ीरो उत्सर्जन पर राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

cradmin

भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति का स्थापना दिवस और अभिनंदन समारोह धूमधाम से संपन्न

cradmin

Leave a Comment