Advertisement

सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने सड़कों पर उतरे एसएसपी

By: Naveen Joshi

On: Thursday, February 12, 2026 9:19 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून। शहर में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून द्वारा नगर के व्यस्ततम मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

एसएसपी देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करें। साथ ही आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी लें तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

इन्हीं निर्देशों के क्रम में जनपद के नगर एवं देहात क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक नगर, विकासनगर, ऋषिकेश तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किलों के व्यस्त बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया गया।

स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए नियमित रूप से निरीक्षण व जनसंवाद की प्रक्रिया जारी रहेगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment