Prabhat Chingari
उत्तराखंड

एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने संभाली कमान, जीरो टॉलरेंस की दी चेतावनी

देहरादून, प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून का विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं एवं कार्ययोजना की जानकारी मीडिया को दी।

नव नियुक्त एसएसपी ने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा यातायात व्यवस्था में सुधार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रभावी रणनीति के साथ ठोस एवं परिणामोन्मुखी कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाए जाएंगे तथा यातायात प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने के लिए तकनीकी संसाधनों और पुलिस बल की सक्रिय भागीदारी बढ़ाई जाएगी।

एसएसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों के मनोबल को ऊंचा बनाए रखते हुए उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने पर विशेष फोकस रहेगा, ताकि आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

इस अवसर पर उन्होंने साम्प्रदायिक सौहार्द एवं धार्मिक समन्वय को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जाएगी तथा ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के आपसी विश्वास एवं सहभागिता से ही सुरक्षित और सुव्यवस्थित समाज का निर्माण संभव है।

Related posts

उत्तराखंड में सक्षम 2024-25 के राज्य स्तरीय समन्वयक के रूप में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, देहरादून में समापन समारोह का आयोजन किया गया

prabhatchingari

ड्रोन डेस्टिनेशन और इफको ने 30 लाख एकड़ तक की भारत की सबसे बड़ी ड्रोन-स्प्रे सेवा परियोजना को निष्पादित करने के लिए एक एमओए पर हस्ताक्षर किए

prabhatchingari

महाराज ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी से की शिष्टाचार भेंट

prabhatchingari

एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के शोधकर्ताओं ने भारत के क्लीन एनर्जी मिशन को बढ़ावा देने के लिए, लिक्विड हाइड्रोजन के सुरक्षित परिवहन का नया तरीका खोज निकाला

cradmin

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जौनपुर प्रखंड की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, दल की मजबूती को लेकर कार्यकारिणी का किया विस्तार–गौतम उनियाल

prabhatchingari

पीडीएनए टीम ने देहरादून, टिहरी एवं उत्तरकाशी जनपदों का सर्वेक्षण पूर्ण किया

cradmin

Leave a Comment