Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय रूप से संपन्न

 

देहरादून,जॉलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह शनिवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा मुख्य अतिथि और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विभिन्न संकायों में डिग्री प्राप्त करने वाले 1001 छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीक्षांत केवल शैक्षणिक उपलब्धि का प्रतीक नहीं, बल्कि जीवन की नई यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि डिग्री के साथ मानव निर्माण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व भी जुड़ा होता है।

उन्होंने कहा कि अमृतकाल के अगले 25 वर्ष विकसित भारत के निर्माण के निर्णायक वर्ष होंगे, जिनमें आज के युवा साक्षी ही नहीं, बल्कि कर्ताधर्ता भी बनेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपनी शिक्षा का उपयोग मानवता, गरीबों और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए करें।

केंद्रीय मंत्री ने विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान चिकित्सा, शिक्षा और मानव सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुदृढ़ अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रगति, आयुष्मान भारत योजना, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में सुधार, टीबी, मलेरिया और डायरिया उन्मूलन में प्रयास तथा कैंसर के अर्ली डिटेक्शन जैसी पहलों का उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी डिग्रीधारकों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड की युवा शक्ति राज्य और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने शिक्षा, चिकित्सा और जनसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना, टेलीमेडिसिन तथा पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में केंद्र सरकार का उल्लेखनीय सहयोग मिल रहा है। उन्होंने “उत्तराखंड के तीसरे दशक” की अवधारणा के अनुरूप राज्य में हो रहे विकास कार्यों, रिवर्स पलायन, जल-जंगल संरक्षण, दूरस्थ क्षेत्रों तक सड़क, बिजली और इंटरनेट कनेक्टिविटी, पर्यटन विकास, एसडीजी रैंकिंग, मत्स्य पालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में हो रहे सकारात्मक बदलावों की जानकारी दी।

राज्य के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्तराखंड मानव संसाधन और संरचनात्मक स्तर पर निरंतर प्रगति कर रहा है तथा केंद्र सरकार से निरंतर सहयोग मिल रहा है।

विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मज्ञान, सशक्तिकरण और सामाजिक परिवर्तन का आधार है। उन्होंने संस्थान के मानव सेवा एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति समर्पण को रेखांकित किया।

1001 विद्यार्थियों को डिग्रियां, CDOE का शुभारंभ

दीक्षांत समारोह में मेडिकल, एलाइड हेल्थ, नर्सिंग, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, योग विज्ञान एवं बायो-साइंसेज संकायों के 1001 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गईं। 31 विद्यार्थियों को अकादमिक अवार्ड, दो छात्रों को स्वामी राम बेस्ट ग्रेजुएट अवार्ड तथा 14 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।

समारोह के अवसर पर सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (CDOE) का ऑनलाइन शुभारंभ भी किया गया। विश्वविद्यालय को NAAC से A+ ग्रेड प्राप्त होने के कारण CDOE के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रम यूजीसी से एंटाइटल्ड हैं, जिससे विद्यार्थियों को मान्यता प्राप्त गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध होगी।

कार्यक्रम में उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल, प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related posts

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में 31वीं इंटर सीपीएसयू शतरंज प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

cradmin

बद्रीनाथ में मास्टर प्लान से प्रभावितों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन*

prabhatchingari

शिक्षा विभाग का निजी विद्यालयों की शिकायत को टील फ्री नम्बर जारी

prabhatchingari

10वां देहरादून अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 7 नवंबर 2025 से पीवीआर सेंट्रियो मॉल में

cradmin

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर जेनरेटिव एआई पर हैकाथॉन का शुभारंभ किया

prabhatchingari

लिटरेचर फेस्टिवल का छठा संस्करण हुआ समाप्त

prabhatchingari

Leave a Comment